Samuh Gaan Pratiyogita

Samuh Gaan Pratiyogita organised by Arya Vidhya Parishad

30 Aug 2016
India
Arya Vidhya Parishad

30 अगस्त 2016 मंगलवार को बिरला आर्य कन्या सी सै स्कूल बिड़ला लाइंस में समूह गान प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। बच्चों ने क्रमश: देशभक्ति महर्षि दयानानंद एवं आर्य समाज पर आधारित भजनों द्वारा सबका मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में महान संगीताचार्य श्री विजय भूषण जी, श्रीमती उमाराशशि दुर्गा, श्रीमती नीलू एवं श्रीमती तृप्ता शर्मा ने अपना निष्पक्ष निर्णय दिया। दोनों प्रतियोगिताओं के तीनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।

सभी प्रतियोगियों को सुन्दर प्रमाणपत्र एवं महापुरुषों के जीवन पर आधारित कामिक्स प्रदान किये गये। विजेता छात्रों को मैडल प्रदान किये गए। सभी के जलपान की सुन्दर व्यवस्था विद्यालय की ओर से की गयी थी। श्री विजय भूषण जी ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा संगीत समगीत से मिलकर बना है। इसका अर्थ है अच्छी प्रकार से गायन। गायन, वादन एवं नृत्य तीनो से मिलकर संगीत बनता है तभी मनुष्य आनंद से सराबोर हो उठता है। श्रीमती वीना आर्य जी ने कार्यक्रम का संचालन बड़ी कुशलता से किया।

प्रतियोगिताओं के समापन के लिए दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल जी, श्री विनय आर्य जी, श्री सुरेन्द्र रैली जी, (प्रस्तोता आर्य विद्या परिषद) बधाई के पात्र हैं जिनके कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिताए° सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। सभी विद्यालयों की प्रबंधक समिति प्रधानाचार्र्यों एवं अध्यापकों का धन्यवाद जिनके सहयोग से येप्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। - वीणा आर्या, सयांजिका

Silver Jubilee Celebration

Ved Prachar Saptah