Ved Prachar

Ved Prachar organised by Arya Samaj Sagarpur

18 Sep 2016
India
Arya Samaj Sagarpur

आर्य समाज सागरपुर नई दिल्ली के तत्वाधान में दिनांक 15 से 18 सितम्बर 2016 के मध्य संगीतमय वेद कथा का आयोजन कर श्रावणी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चतुर्वेद शतकम् यज्ञ एवं वेद प्रवचन पं. देशराज सत्येच्छु जी ने प्रस्तुत किये। यह कार्यक्रम नगरवन पार्क में आयोजित किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पौराणिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कथा में दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद श्री महाबल मिश्रा जी ने उपस्थित होकर भक्तों का उत्साह वर्धन किया।

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री श्री विनय आर्य जी ने विशाल जन समूह को देखते आर्य समाज सागरपुर के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यही सही मायने में प्रचार कार्य है जहां पर लगभग 98 प्रतिशत नए श्रोताओं की उपस्थिति है। सभा द्वारा इस अवसर पर वैदिक साहित्य स्टाल भी लगाया गया जिसमें सभा की ओर से सस्ते में वैदिक साहित्य उपलब्ध कराया गया। ऋषि लंगर के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मानधाता सिंह आर्य, मन्त्री

Greater Noida Book Fair 2016

Silver Jubilee Celebration