Manav Kalyan Mahayagya & Ved Katha

Manav Kalyan Mahayagya Evn Ved Katha organized by Arya Samaj Himatpurkakamai
17 Jun 2018
India
Arya Samaj Himatpurkakamai
महर्षि दयानन्द सेवा समिति पंजीकृत के तत्वावधान में आयोजित आर्य समाज हिम्मतपुर काकामई का शिलान्यास समारोह भव्यता के साथ संपन्न हुआ | आचार्य प्रमोद शास्त्री एवं कन्या गुरुकुल चोटीपुरा की छात्रा वेदऋचा आर्या द्वारा भजनों की प्रस्तुति ने आर्यजनों का मन मोह लिया | कार्यक्रम में आर्य जगत दानवीर भामाशाह एवं एम.डी.एच. मसाले के चैयरमेन महाशय धर्मपाल जी द्वारा निर्मित यज्ञशाला का भी शिलान्यास आर्य पुरोहित सभा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष आचार्य प्रेमपाल शास्त्री एवं आर्य समाज मॉडल बस्ती, दिल्ली के धर्माचार्य एवं आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली प्रदेश के कार्यालयाध्यक्ष जयप्रकाश शास्त्री जी के द्वारा किया गया | इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व ग्राम प्रधान रामचंद्र सिंह, ज्ञानवीर पुरुषार्थी, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र यादव, विवेक आर्य, वैभव यादव, यतेंद्र यादव, अलोक आर्य, आशीष आर्य, शशांक आर्य सहित सैकड़ों आर्य जन उपस्थित रहे |