Discussion for IAMS 2018 with Swami Ramdev ji

Discussion for IAMS 2018 with Yogguru Swami Ramdev ji

13 Jul 2018
Delhi, India
Sarvadeshik Arya Pratinidhi Sabha

अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन दिल्ली - 2018 की तैयारियों के चलते प्रख्यात सन्त स्वामी रामदेवजी से सार्वदेशिक सभा के सदस्यों ने उनके पतंजलि संस्थान में जाकर भेंट की। इस अवसर पर आर्य समाज की गतिविधियों की व प्रचार-प्रसार की चर्चा हुई। स्वामीजी से भेंट का मुख्य प्रयोजन माह अक्टूबर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में उन्हें आमन्त्रित करना था। इस अवसर पर संन्यास आश्रम में प्रवेश हुए संन्यासी एवं साध्वी और ब्रह्मचारीगण से भेंट हुई। सभी की ओर से उन्हें भी आर्य समाज व अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन की जानकारी दी गई। प्रसन्नता की बात यह है कि स्वामीजी ने इन सभी संन्यासी एवं साध्वी और ब्रह्मचारीगण को जिनकी संख्या लगभग 400 थी, के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें, ऐसा आश्वासन दिया। लगभग 4 घण्टे की भेंट अनेक सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुददों पर विस्तृत चर्चा हुई।  स्वामीजी से भेंट करने सार्वदेशिक सभा के प्रधान सुरेशचन्द्र आर्य, सभामन्त्री श्री प्रकाश आर्य, उपमन्त्री श्री विनय आर्य, उ. पश्चिम दिल्ली वेद प्रचार मंडल के प्रधान श्री सुरेन्द्र आर्य, महामन्त्री श्री जोगेन्द्र खट्टर एवं भारत स्वाभिमान दिल्ली के अधिकारी श्री राजकुमार आर्य प्रमुख थे।

 

Meeting in Varanasi for IAMS

Dr.Subhash Vedalankar Passed Away