24th Foundation Day

rigved Parayan Yagya was organized by Stri Arya Samaj Mansarovar on its 24th Foundation Day.

14 Oct 2018
India
Stri Arya Samaj Mansarovar

  महिला आर्य समाज मानसरोवर ने ऋग्वेद पारायण यज्ञ के साथ 24वाँ स्थापना दिवस मनाया | 11 से 14 अक्टूबर 2018 तक चले यज्ञ के ब्रह्मा  à¤•à¥à¤°à¥à¤•à¥à¤·à¥‡à¤¤à¥à¤° (हरियाणा) के स्वामी विदेह योगी रहे तथा वेद पाठी श्रीमती श्रुति आर्य (जयपुर)  एवं श्रीमती श्रुति आर्य (दिल्ली) रहीं | युवा भजनोपदेशक मेरठ के संदीप आर्य ने  à¤®à¤§à¥à¤° भजनों की अमृत वर्षा की कुशल मंच संचालन डॉ. सुमित्रा आर्या का रहा | आयोजन के दौरान सर्वश्री जवाहर वधवा, मोहन लाल लहना, श्रीमती सुधा मित्तल, सरोज गुप्ता, सन्तोष नारायण, श्री सुनील अरोड़ा के भी मधुर भजन होते रहे | उल्लेखनीय है की जयपुर के वैदिक विद्वान डॉ. कृष्णपाल सिंह रचित पुस्तक का लोकार्पण माननीय लोकायुक्त श्री सज्जन सिंह कोठारी के कर कमलों द्वारा हुआ | पुस्तक का नाम यज्ञ कुंड मंडप शिल्प सर्वस्व है |

  à¤ªà¥‚र्णाहुति एवं समापन सत्र में विशिष्ट जन सर्वश्री सत्यव्रत सामवेदी, मोहन लाल गोयल, डॉ. रामपाल विद्या भास्कर आचार्य उषर्बुध की गरिमायाम उपस्थित रही | 

  महिला आर्य समाज की प्रधाना सरोज कालरा एवं प्रधान अर्जुन देव कालरा ने आयोजन में उपस्तिथि दर्ज कराने वालों का आभार व्यक्त किया | ऋषि लंगर के साथ सभा विसर्जित हुई |

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav