Welcome of Sh Kiranjeet Singh on New Year

04 Apr 2017
Rajasthan, India
आरय समाज पाणिनि नगर पूजला

  गोकुल की प्याऊ स्थित आर्य समाज मन्दिर, महर्षि पाणिनि नगर एवं नृसिंह जी प्याउ मार्केट एसोसिशन क संयुक्त तत्वावधान में भारतीय नववर्ष बड़ी धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया। आर्यवीर दल के संचालक एवं कार्यक्रम संयोजक महेश परिहार ने बताया कि भारतीय नववर्ष प्रतिपदा का स्वागत यज्ञ द्वारा किया गया।
 
  यज्ञ ब्रह्मा श्री शिवराम आर्य व श्री गजेन्द्र सिंह जी थे। तत्पश्चात् स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने आर्य समाज के नेतृत्व में नृसिंह चौराहा पर हजारों राहगीरों व आमजन का तिलक लगा मुंह मीठा कराकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी एवं लोगों के वाहनों एवं घरों पर ‘1200’ ‘ओ३म्’’ ध्वज लगाए।
 
   à¤•à¤¾à¤°à¥à¤¯à¤•à¥à¤°à¤® के मुख्य अतिथि कृषि उपज व फल-सब्जी मंडी के डायरेक्टर श्री राकेश परिहार ने नवनर्ष के महत्त्व पर प्रकाश डाला। अमर शहीद भगत सिंह के भतीजे किरण जीत सिंह के जोधपुर पधारने परआर्य समाज मंदिर, महर्षि पाणिनी नगर पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
 
-महेश परिहार, संयोजक

Dayanand Sevashram Sangh new school construction start

Shri Bhuwan Dutt honoured with Arya Ratna Award