Inauguration of 40th World Book Fair-2018

06 Jan 2018
Delhi, India
दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा

दिल्ली के प्रगति मैदान में दिनांक 6 जनवरी 2018 में 40वें विश्व पुस्तक मेले में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के स्टाल नं. 282 से 291 हॉल नं. 12-12ए पर महाशय धर्मपाल (चेरयमैन एम.डी.एचग्रुप व प्रधान आर्य केंद्रीय सभा) तथा श्रीमती वीणा आर्या व श्री धर्मपाल आर्य, प्रधान दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा उपस्थित गणमान्य की उपस्थिति में मेले का शुभारम्भ हर्षोल्लास व सौहार्दपूण वातावरण में वेद प्रचार हेतु किया गया। हॉल नं. 8 साहित्य मंच से ‘‘यज्ञ और पर्यावरण’’ विषय पर श्री ईश नारंग व श्री विनय आर्य ने यज्ञ पर वैज्ञानिक शोधों और पर्यावरण संतुलन पर इसका प्रभाव दर्शाते हुए अपने-अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष अपने तर्क संगत विचार प्रकट किये कि ‘आज के समय में पर्यावरण शुद्धि के लिए एक मात्र विकल्प हमारे ऋषियों द्वारा आदिकाल से यज्ञ की परम्परा कायम है जो आज भी उतना ही तर्क संगत व आवश्यक है जितना आदि काल में था।’ स्टालों की सजावट, पुस्तकों के क्रम व सुन्दर व्यवस्था हेतु सभी कार्यकर्ताओं को महाशय धर्मपाल जी ने अपना आशीर्वाद दिया जिन्होंने गत कई दिनों से परिश्रम कर इन्हें आकर्षक बनाया और निरंतर अपनी सेवाएं 14 जनवरी तक प्रदान करेंगे। महाशय धर्मपाल जी 7 जनवरी 2018 को पुनः पुस्तक मेला में कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने लिए उपस्थित हुए तथा बाल साहित्य स्टाल नं 161 हॉल नं. 7 पर भी पहुंचकर कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रदान कीं। हॉल नं. 8 साहित्य मंच से डॉ. विवेक आर्य द्वारा ‘मनुस्मृति’ पर अपना ओजस्वी उद्बोधन में प्राचीन वर्णव्यवस्था को आज भी उतना ही तर्क संगत बताया जितनी प्राचीन समय में थी क्योंकि यह व्यवस्था कर्म व्यवस्था पर आधारित है न कि जन्म व्यवस्था से निर्धारित होती है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर सर्वश्री प्रेम अरोड़ा, विनय आर्य, ईश नारंग, ओम प्रकाश आर्य, शिव कुमार मदान, बलदेव राज, अजय सहगल, राजेन्द्र दुर्गा, ऋषि राज, अजय तनेजा, श्रीमती विद्यावती आर्य, श्रीमती सुषमा, श्रीमती उषा किरण, श्रीमती तृप्ता, दयाप्रसाद वैद्य, चतर सिंह नागर, जगदीश लाल भाटिया, वेद व्रत  आर्य, किशन कुमार, देवेन्द्र सचदेवा, शीश पाल आर्य, सुभाष कोहली, प्रेम शंकर मौर्य, क्षेत्र पाल आर्य, धर्मेन्द्र आर्य, एसपी. सिंह, प्रद्युम्न आर्य, जवाहर भाटिया, अशोक गुप्ता, सुरिन्द्र चौधरी, योगेश आर्य, मानधाता सिंह आर्य, आचार्य दिनेश, आचार्य नवीन, रवि प्रकाश आदि आर्यजन उपस्थित थे।

- सुखबीर सिंह आर्य, संयोजक

Distributed Blanket in Prisoners by Arya Samaj

50000 Satyarth Prakash at rate of Rs 10