140 out of 156 students of Gurukul Kurukshetra created history by receiving merit

26 May 2018
Haryana, India
गरकल करकषेतर

कुरुक्षेत्र, 26 मई 2018 : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली का 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया जिसमें गुरुकुल के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किये। गुरुकुल के सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने बताया कि गुरुकुल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। गुरुकुल के सभी 156 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की जबकि 140 छात्रों ने मैरिट सूची में नाम दर्ज कर इतिहास रचा है और 26 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र जिला का सम्भवतः सर्वेश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के आदित्य आर्य ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गुरुकुल टॉप किया है जबकि साहिल व अभिषेक आर्य ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग में टॉप किया है। 
इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, उप-प्रधान राजेन्द्र कलेर, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने सभी शिक्षकों व छात्रों को मिष्ठान्न खिलाकर शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। 
उन्होंने बताया कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र आदित्य आर्य ने संस्कृत विषय मंे 99 अंक, व्यवसायिक अध्ययन में विनय आर्य ने 99 अंक, अर्थशास्त्र में दिव्यांश, अभिषेक ने 99 अंक, लेखांकन में विनय आर्य ने 97 अंक, जीव विज्ञान में शिवेन्द्र के 98 अंक, भौतिक विज्ञान में आदित्य, अभिनव, दीपक, विनय, राघव, हिमान्शु, मयंक, समरप्रताप, प्रशान्त आर्य ने 95 अंक, रसायन विज्ञान में आदित्य, सागर, दीपक, कार्तिक, राकेश, वासु और हरित ने 95 अंक, गणित में लवीश, देवाशीष, शुभम्, हर्ष, विनय, हरित, पारस, हिमान्शु आर्य ने 95 अंक, कम्प्यूटर साइंस में हरित ने 98 प्रतिशत, शारीरिक शिक्षा में विवेक आर्य ने 97 अंक, अंग्रेजी में दिव्यांश, शिवेन्द्र, गोविन्दा, अभिनव, रविन्द्र, हिमान्शु आर्य ने 95 अंक, एनसीसी में हर्ष, रविन्द्र आर्य ने 95 अंक, ललित कला में वरूण आर्य ने 97 अंक प्राप्त कर गुरुकुल और अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन किया है। 
ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम पर गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने दूरभाष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह छात्रों की अथक मेहनत, कठोर परिश्रम एवं लगन व उनके अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विषयों के अध्यापकों व सभी छात्रों से भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

Huge zeal in Central North India for IAMS

Mobile water service launched by Arya Samaj Bhagwati Nagar