Tiranga Yatra in Delhi

15 Aug 2018
Delhi, India
आरय समाज रोहिणी से० 7

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा घोषित ‘अंधविश्वास निरोधक वर्ष - 2018’ के अनुसार पश्चिमी दिल्ली वेद प्रचार मण्डल के तत्त्वाधान में 15 अगस्त 2018 को एक विशाल व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसके केन्द्र बिन्दु में इसी भावना को रखा गया। शोभा यात्रा में जहाँ  à¤à¤• ओर वेद मन्त्रों का गुजन था वहीं दूसरी ओर स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में भारत माता की जय का जय घोष था। जहाँ एक ओर पाखण्ड, à¤…ंध विश्वास को छोड़ने के संकल्प वाक्य थे तो वहीं वेद एवं वैदिक सिद्धान्तों को जीवन में अपनाने की मार्मिक अपील थी। शोभायात्रा का शुभारम्भ आर्य समाज पूर्वी पंजाबी बाग से न्यू मोती नगर, कर्मपुरा, मोती नगर, सुदर्शन पार्क, कीर्ति नगर, रमेश नगर, श्रद्धापुरी से होते हुए मानसरोवर à¤—ार्डन पर यात्रा सम्पन्न हुई।

जिसमें लगभग 800 महानुभावों, मातृशक्ति, आर्यवीर, आर्यवीरांगनाएं व गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। शोभायात्रा में सर्वप्रथम यज्ञ की झांकी के साथ लगभग 50 स्कूटर व मोटरसाइकल, ई-रिक्शा बसों पर आर्यजन शोभा बढ़ा रहे थे। उपरोक्त सभी समाजों ने अपने भवन के आगे आर्यजनों के स्वागत सम्मान व प्रसाद एवं जलपान की व्यवस्था की हुई थी।

इस शोभायात्रा à¤•à¤¾ नेतृत्व मण्डल प्रधान श्री बलदेव सचदेवा व महामंत्री श्री विरेन्द्र सरदाना का सानिह्य दिल्ली सभा के श्री धर्मपाल आर्य प्रधान, श्री ओम प्रकाश आर्य व श्री शिव कुमार मदान उपप्रधान, श्री विनय आर्य महामंत्री कर रहे थे। इस शोभायात्रा में मण्डल की अन्य समाजों के अधिकारी श्री वेद प्रकाश जी, डॉ. मुकेश आर्य, श्री रवि चड्ढा, श्री विक्रम नरूला, श्री हरीश कालरा, ओम प्रकाश घई, श्री सुखबीर सिंह आर्य, श्री सुरेश टण्डन, श्री राकेश

आर्य, श्री प्रवीण वधवा, श्री राजेन्द्र पाल आर्य, श्री नरेन्द्र सुमन, श्री महेश भयाना, श्री अशोक गुप्ता, श्री धर्मवीर, श्री रामेश्वर गुप्ता, श्री विजय कपूर, श्री रमेश चन्द्र आर्य, श्री कर्मजोगी मिगलानी, श्री धर्मेन्द्र धवन, श्री नरेश विज, श्री अशोक खुराना, श्रीमती प्रकाश कथूरिया, श्रीमती सुषमा à¤¶à¤°à¥à¤®à¤¾, श्रीमती कविता आर्य, श्रीमती उमा वधवा, श्रीमती अनीता वधवा इत्यादि ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा व पूर्व निगम पार्षद यशपाल आर्य एवं भारत भूषण मदान ने शोभायात्रा का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करते हुए भाग लिया।  “एक समय था जब देश की आजादी के लिए युवाओं ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, लेकिन आज का युवा देश प्रेम से अपना मुंह मोड़ता जा रहा है जिस कारण राष्ट्र विरोधी शक्तियां अपना मुंह फैलाती जा रही हैं। राष्ट्रीय एकता और संगठन के लिए युवा शक्ति को आगे आना ही होगा तभी देश व समाज की प्रगति सम्भव है। “ ये उद्गार आचार्य सुखदेव तपस्वी ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को स्वर्ण जयन्ती à¤ªà¤¾à¤°à¥à¤•, रोहिणी दिल्ली में आर्य समाज की तिरंगा यात्रा के प्रारम्भिक दौर में व्यक्त किये। यात्रा का आयोजन उ.पश्चिमी दिल्ली वेद प्रचार मंडल के अन्तर्गत क्षेत्र की समस्त आर्यसमाजों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल आर्य व आर्य समाज रोहिणी सैक्टर-7 के प्रधान श्री नरेश पाल आर्य ने भी प्रेरक विचार रखे। सचिव श्री संजीव गर्ग ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन -2018 व 71वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सैक्टर- 7 से “विशाल तिरंगा यात्रा”  प्रारम्भ होकर डिस्ट्रिक्ट पार्क रजापुर, सैक्टर-9, सैक्टर-13 होते हुए स्वर्ण जयन्ती पार्क में सम्पन्न हुई। जिसमें सैकड़ों, आर्य वीरों, नर- नारियों ने ‘‘युवा जागो-देश बचाओ,’’ ‘‘आतंकवाद मिटाओ-देश प्रेम जगाओ’’ नारे लगाये। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली वेद प्रचार मण्डल के प्रधान श्री सुरेन्द्र गुप्ता के अनुसार रानी बाग, पंजाबी बाग क्षेत्र की आर्य समाजों ने भी आजादी पर्व पर जन चेतना-यात्रा  निकालकर सामाजिक जागृति को दर्शाया।

- चन्द्रमोहन आर्य, पत्रकार

 

Arya Samaj distributed School Kit

Special discussion with Swami Ramdev ji for IAMS invitation to Acharya Balkrishna