Speech Competition

01 Mar 2019
India
आरय परतिनिधि सभा पंजाब

आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब, के तत्वधान में आर्य समाज नवांशहर द्वारा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के जन्मोत्सव पर 01 मार्च 2019 को आर.के.आर्य कॉलेज नवांशहर में स्व. पं. हरबंसलाल शर्मा जी की स्मृति में प्रथम अन्तर्महाविद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतिवर्ष क्रमश: इसी प्रकार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा | इस प्रतियोगिता में आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब से सम्बंधित महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता मुख्य उद्देश्य बच्चों में आर्य समाज, महर्षि दयानन्द व वेदों के प्रति जागृति उत्पन्न करना था | इस प्रतियोगिता में सभी महाविद्यालयों को अलग-अलग विषय दिए गए थे | 1. आर्य के आर्य कॉलेज नवांशहर ओ३म् परमात्मा का निज नाम, 2. बी.एल.एम. गिर्ल्स कॉलेज नवांशहर जन-जागृति के नायक-महर्षि दयानन्द सरस्वती, 3. डी.ए.एन. कॉलेज ऑफ एजुकेशन नवांशहर- वेद मनुष्य के सच्चे पथ प्रदर्शन, 4, आर्य कॉलेज लुधियाना- धर्म का वास्तविक स्वरुप, 5. डी.एम. कॉलेज मोगा आर्य समाज का आधुनिक समय में महत्त्व, 6. डी.एम. कॉलेज ऑफ एजुकेशन मोगा- माता-पिता एवं शिक्षक-गुरु का महत्त्व, 7. लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कॉलेज बरनाला-आर्य समाज और हिंदी का विकास, 8. स्वामी गंगागिरी गर्ल्स कॉलेज रायकोट-आधुनिक समय में नैतिक मूल्यों की उपयोगिता | इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान श्री सुदर्शन शर्मा जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गुलशन शर्मा जी की मुख्य अतिथि तथा महामंत्री श्री प्रेम भारद्वाज जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए | वैदिक प्रवक्ता आचार्य राजू वैज्ञानिक जी ने महर्षि दयानन्द एवं आर्य समाज के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला | इस बार रनिंग ट्राफी डी.ए.एन. कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमैन नवांशहर ने जीती |

 

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav