21 Family yagya

17 Nov 2019
India
आरय समाज नांगलोई विसतार

आज तिथि 17/11/2019 को आर्यसमाज नांगलोई व भारत स्वाभिमान जिला नांगलोई दिल्ली के सयुक्त तत्वाधान में 21 परिवारिय यज्ञ का आयोजन प्रदूषण के विरुद्ध किया गया जिसमें प्रात गुरुकुल टेटसर से आये ब्रह्मचारियों द्वारा यज्ञ का शुभारंभ वेदों के मंत्रों द्वारा किया गया तत्पश्चात मुख्य वक्ता आचार्य सतीश जी ने बताया कि देशी गाय के घी से प्रत्येक परिवार को प्रत्येक दिन यज्ञ करना चाहिए। हर हाल में अमावश्य व पूर्णिमा पर तो बड़े बड़े यज्ञ करना प्रत्येक परिवार का कर्तव्य है क्योंकि वातावरण को दूषित भी हम करते है और उसको शुद्ध करना भी हमारा कर्तव्य है,यदि हम अपने बालको को शुद्ध वायु को जल भी नही दे पाये तो उनका पोषण अधूरा है। उसके पश्चयात भारत स्वाभिमान के राष्ट्रीय सचिव श्री कुलदीप सिंह आर्य जी ने बताया कि हम जिस प्रकार यज्ञ में उत्तम सामग्री डालने पर ही लाभ होता है इसी प्रकार अपने भोजन को भी उत्तम सामग्री का ही प्रयोग करे, इसके बाद आर्यसमाज नांगलोई के यशस्वी प्रधान श्री महिपाल यादव जी यज्ञ के आयोजन पर जोर देने के लिए सभी आर्यो को आदेश किया, अंत मे अध्यक्ष श्री हेमचंद्र भारद्वाज जी ने सभी यजमानों का व सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Ek Divasiya Antarrashtriya Vedic Sangosti

136th Annual Function