Arya Samaj Held Vrishti Yajya

12 Jul 2020
Rajasthan, India
आर्य समाज खेड़ा रसूलपुर

आर्य समाज खेड़ा रसूलपुर द्वारा  à¤—्राम खेड़ा रसूलपुर में वृष्टि यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज के प्रधान रामनारायण कुशवाह ने बताया कि यज्ञ में उपस्थित लोगों ने आचार्य अग्निमित्र शास्त्री के ब्रह्मत्व में वेद मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। आर्य समाज के मंत्री कैलाश नामा ने बताया कि वृष्टि यज्ञ में ऋग्वैदिक पर्जन्य सूक्त के मंत्रों के माध्यम विशेष सामग्री से बारिश की कामना से उपस्थित जनों ने यज्ञ कुंड में आहुतियां प्रदान की। राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रचार प्रभारी अर्जुनदेव चड्ढा ने बताया कि कोटा में आर्य समाज द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृष्टि यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वृष्टि यज्ञ में आर्यजन हीरालाल गहलोत, देवकी नामा, कमलेश नामा, इंदिरा देवी नामा, भेरूलाल नामा, राम कल्याण राठौड़, जया गहलोत, रामस्वरूप अजमेरा, सलोनी सैनी, गजानंद कुशवाह, महावीर मेहरा आदि उपस्थित रहे।

 

Arya Samaj South Africa Distributed Food Hampers to the Needy

Guyana City will get its own Gurukul