Sh Seth Pratap Singh Soorji Ballabh Das

(New Delhi, Delhi, India)

06 May 2017

Sarvadeshik Arya Pratinidhi Sabha

  सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा सभा के पूर्व प्रधान सेठ प्रताप सिंह सूरजी वल्लभदास जी का निधन सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व प्रधान सेठ प्रताप सिंह सूरजी वल्लभदास जी का दिनांक 6 मई को उनके मुम्बई निवास पर 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र-पौत्र-प्रपौत्रों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी स्मृति में शान्ति यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा 9 मई, 2017 को रामावातुमल हॉल, के.सी. कॉलेज, चर्चगेट मुम्बई में 5-7 बजे तक सम्पन्न हुई, जिसमें आर्यसमाज के अनेक पदाधिकारियों ने पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

   à¤¶à¥à¤°à¥€ प्रताप सिंह जी का जन्म 16 जुलाई, 1918 को हुआ था। उनका अन्तिम संस्कार पूर्ण वैदिक रीति से किया गया। वे आर्यसमाज की सर्वोच्च शिरोमणि संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के वर्ष 1963 से 1970 तक यशस्वी प्रधान रहे। आपके नेतृत्व में मारीशस में आयोजित 12वां अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन आयोजित किया गया।

     सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री सुरेशचन्द्र आर्य जी, मन्त्री श्री प्रकाश आर्य जी, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल आर्य, महामन्त्री श्री विनय आर्य, आर्य केन्द्रीय सभा दिल्ली के प्रधान महाशय धर्मपाल जी, देश विदेश समस्त आर्य प्रतिनिधि सभाओं, आर्यसमाजों एवं एवं आर्यसन्देश परिवार की ओर से दानवीर, समाजसेवी, शिक्षाविद सेठ प्रतापसिंह शूरजी वल्लभदास जी को हार्दिक श्रद्धांजलि |  

Photo Gallery


Sign Guest Book

Upload Photos