Pratibha Vikas Scholarship Examination and Participant Union

Pratibha Vikas Scholarship Examination and Participant Union was organized by Pratibha Vikash Sansthan, New Delhi.

08 Oct 2023
Delhi, India
Arya Pratibha Vikas Sansthan

प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी लिए उत्तम सुविधा उपलब्ध कराना और  शिक्षा  के  साथ साथ व्यक्तित्व का  सर्वांगीण विकास  ही आर्य प्रतिभा विकास संस्थान, हरिनगर, दिल्ली  इकाई का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए विगत पाँच वर्षों से आर्य समाज  के निस्वार्थ और सतत सहयोग से अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के  तत्वावधान में सिविल सेवा अभियार्थियों को परीक्षा की पूरी तैयारी कराने के लिए नि:शुल्क सेवा एवं निःशुल्क आवासीय सुविधा प्रदान की  जा रही है। ये  बातें सुशील राज  आर्य प्रतिभा विकास संस्थान, हरिनगर, दिल्ली  इकाई के अध्यक्ष  श्री राजकुमार जी ने कही। वे रविवार  08 अक्टूबर 2023 को शहर के रघुमल आर्य कन्या सीनियर  सेकेंड्री स्कूल, राजा बाजर, दिल्ली -1 के प्रांगण  में आयोजित 2023-24 सत्र के  लिए चयन प्रक्रिया में शामिल होने आए  परीक्षार्थियों को संबोधित किया। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में श्री राजकुमार जी ने  समाज के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अगले वर्षों में इस संस्थान  को और वृहत रूप से संचालित करने व संस्थान से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को जोड़कर लाभान्वित करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम के  बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा  प्रधान   माननीय  श्री धर्मपाल आर्य जी, ने सभा को संबोधित करते हुए, अभ्यर्थियों को बेहतर जीवन प्रबंधन के साथ साथ राष्ट्र और समाज सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। श्रीमान जी ने अपने उद्बोधन में युवाओं को कठिन एवम सतत परिश्रम, धर्य, लगन, स्पष्ट लक्ष्य और समुचित दृष्टिकोण को आत्मसात् करते हुए एकाग्रता और  अनुशासन के साथ सिविल सेवा की तैयारी का मूलमंत्र दिया। श्रीमान जी ने  सफलता के  सूत्र देते हुए कहा कि युवाओं को बदलते समय की चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तन मन से सक्षम होना चाहिए ताकि वे अपनी इच्छाओं और महत्वकाक्षाओं को आसानी से प्राप्त कर सकें। उन्होंने विद्यर्थियों को भ्रष्ट व्यवस्था का हिस्सा न बनने की सलाह देते हुए कहा कि शिक्षित होने के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को जीवन में धारण करना आवश्यक है। कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को डॉ श्री राकेश बंसल, डीसीपी, राष्ट्रपति भवन, श्री मानवेन्द्र गोयल, कमिश्नर,  भारतीय राजस्व सेवा, श्री मनोज गर्ग, भारतीय प्रशासनिक सेवा, श्री संजीव जिंदल, भारतीय राजस्व सेवा,  श्री आशीष चंद्रा, भारतीय राजस्व सेवा,  श्रीमती उमा शशि दुर्गा सेवानिवृत्त प्राचार्या,  श्री अरुण प्रकाश वर्मा  उप प्रधान दिल्ली आर्य प्रतिनिधी सभा, श्री जितेंदर सिंह गुप्ता मुख्य महानगर दंडाधिकारी,   श्री जोगेंदर खट्टर  महासचिव अखिल भारतीय दयानंद सेवा श्रम संघ, समाजसेवी श्री मनीष भाटिया, श्री अजय कालरा, रघुमल आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष सह वरिष्ठ वकील श्री संजय कुमार   व अन्य विशिष्ठ व्यक्तियों ने  भी संयुक्त रूप से अभ्यर्थियों को संबोधित कर समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही संस्थान  की ओर से  सभी आगंतुक विशिष्ठजनों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। श्री मनोज गर्ग,  भारतीय प्रशासनिक सेवा, सचिव भारत सरकार ने भी अपने संबोधन के दौरान समारोह में मौजूद परीक्षार्थियों को सफलता का मूलमंत्र दिया। साथ ही  आर्य समाज  द्वारा किये जा रहे इस अनोखे सेवा कार्य और  दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में की जा रही निस्वार्थ सेवा की का‍फी प्रशंसा की। वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ दीपक गुप्ता जी ने संस्थान द्वारा प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए, बच्चों को मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों की उत्कंठ प्रशंसा करते हुए, संस्थान से जुड़े व्यक्तियों के लिए जरूरत पड़ने पर, हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ सभी विशिष्ठ महानुभावों ने भी समारोह को संबोधित कर सभी परीक्षार्थियों की सफलता व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मंच संचालन श्री जोगेंद्र खट्टर व श्री मनीष भाटिया जी के  कुशल मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। श्रीमती डॉ उमा शशि दुर्गा और श्री जितेंद्र सिंह गुप्ता  के मार्गदर्शन में विद्यालय  के दक्ष शिक्षक और शिक्षिकाओ द्वारा  दयानंद सेवाश्रम संघ के स्वयंसेवकों के सहयोग से परीक्षा प्रक्रिया  का कुशल संचालन किया गया। निस्वार्थ सेवा देनेवाले सभी शिक्षकों को समारोह के दौरान सम्मानित भी किया गया।

 

Free Cancer/Health Checkup Camp

Cloth and Food Distribution