National Ved Sammelan

10 Mar 2019
India
दकषिण दिलली वेद परचार मंडल

वेद प्रचार मंडल का ध्येय सफल हुआ। अपने 65 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य को आधार बनाकर राष्ट्रीय वेद सम्मेलन 9 और 10 मार्च 2019 को मालवीय नगर आर्य समाज में दक्षिण दिल्ली वेद प्रचार मंडल द्वारा किया गया, जिसमें 38 धार्मिक विद्वान वक्ताओं के उदबोधन हुए जिनके विषय प्रथम सत्र 9 मार्च को - ‘महर्षि दयानन्द जी के वेद भाष्य में सामाजिक चिन्तन’ एवं ‘पारिवारिक जीवन की समस्याओं का वैदिक समाधान’ तथा दितीय सत्र 10 मार्च को ‘वैदिक व्यवस्था में प्रचलित जाति मुक्त समाज का चिन्तन’ एवं ‘बच्चों में बढती अपराध प्रवृति का वैदिक समाधान’ थे।

जनसमूह ने मन लगाकर धैर्यपूवक सुना। गौमत (अलीगढ़) से स्वामी श्रहनन्द जी, आचार्य देवव्रत (स्वामी जी) और स्वामी प्रणवानन्द जी के वैदिक विचार और आशीर्वाद भी प्राप्त हुए।

पद्मभूषण महाशय धर्मपाल जी की उपस्थिति और अध्यक्षता ने कार्यÿम को चार चाँद लगा दिए। जिसका सब लोगों पर अच्छा असर पड़ता है। उन्होंने कहा व्यक्ति बड़ां की दानशीलता से प्रभावित होते हैं। वेद प्रचार से ही आज के समाज का उहर सम्भव है। मुझे आशा है इससे भविष्य में आर्यें और समाज से इतर आने वाले श्रोताओं की रूचि वेद की ओर अग्रसर होगी। दिल्ली सरकार और मंडल के सहयोग से कवि सम्राट मोहन मनीषी के संचालन में कवि सम्मेलन 9 मार्च सायं 7 बजे से रात्रि 11 वजे तक एक शाम पुलवामा के शहीदों के नाम हुआ।    

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav