137th Rishi Nirvan Divas

13 Nov 2020
India
आरय केनदरीय सभा दिलली राजय

आर्य केन्द्रीय सभा दिल्ली राज्य द्वारा 137वें महर्षि दयानन्द निर्वाण दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का नई दिल्ली स्थित एस. एम. आर्य पब्लिक स्कूल पश्चिमी पंजाबी बाग से सीधा प्रसारण आर्य संदेश टीवी के माध्यम से हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में सबसे पहले, माता शांति देवी कन्या गुरुकुल, सैनिक विहार की ब्रह्मचारिणियों ने ईश्वर स्तुति, प्रार्थना उपासना मंत्रों का पाठ किया। वहीं भजनोपदेशक संगीता आर्या ने ईश्वर भक्ति और महर्षि की महिमा का गुणगान करते हुए समर्पित भाव से बहुत सुंदर भजन सुनाए। भजनों के उपरांत एस. एम आर्य पब्लिक स्कूल के वाइस प्रेसिडेंट सत्यानंद आर्य ने महर्षि को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि  à¤®à¤¹à¤°à¥à¤·à¤¿ ने राजनीतिक चेतना जगाकर कर भारत माता की स्वतन्त्रता का बिगुल बजा दिया और स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है का नारा दिया। वहीं आर्य केन्द्रीय सभा दिल्ली  à¤°à¤¾à¤œà¥à¤¯ के उपप्रधान  à¤•à¥€à¤°à¥à¤¤à¤¿ शर्मा कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे और कीर्ति शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा महर्षि के बताए रास्ते पर चलकर ही स्वराज्य मिला और उनके अनुसार ही रामराज्य मिलेगा।  à¤†à¤°à¥à¤¯ केन्द्रीय सभा दिल्ली राज्य के उपप्रधान अजय सहगल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेरा सम्बन्ध महर्षि के जन्म स्थान से है और आज उनका निर्वाण उत्सव है। महर्षि जी ने सम्पूर्ण जीवन देश, धर्म, संस्कृति, कल्याण के लिए समर्पित किया। आर्य केन्द्रीय सभा दिल्ली राज्य और महामंत्री अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम जोगिंदर खट्टर ने बहुत ही प्रेरणादायक विचार रखते हुए बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज सुधार का जो कार्य किया, मेरे विचार में ऐसा समाज सुधारक भी कभी पैदा नहीं होने वाला। ऐसे महान ऋषि को शत-शत नमन। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामन्त्री विनय आर्य जी ने कोरोना काल में इस भव्य आयोजन के लिए आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली प्रदेश के सभी अधिकारियों को बधाई दी और अपने उद्बोधन देते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती जी को नमन करते कहा कि महर्षि दयानंद अधूरे कार्यों को पूरा करना ही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। यज्ञ ब्रह्मा शिवा शास्त्री के नेतृत्व में एक सौ यज्ञिकों ने बहुत सुंदर यज्ञ किया। कार्यक्रम का संयोजन आर्य केन्द्रीय सभा दिल्ली राज्य के महामंत्री आर्य सतीश चड्डा ने किया। योगेश आर्य, सुरिन्द्र चौधरी, जितेन्द्र बनाती ने कार्यक्रम संयोजन में सहयोग दिया। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के संवर्धकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

 

Ek Divasiya Vedic Mahotsav

30th Arya Mahasammelan