Ved Prachar ev Krishna Janmashtami

21 Aug 2022
India
आरय समाज थापर नगर

आर्यसमाज थापर नगर मेरठ का श्रावणी उपाक्रम वेद प्रचार एवं कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आज अत्यंत उल्लास पूर्ण वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में आहूत देवयज्ञ में मुख्य यजमानसर्व श्रीमती केतकी शास्त्री श्री विक्रम शास्त्री पूनम, अनुज, कुमकुम-शेखर सुधाकर, ॠचा-अंकित, रहे। राजेश सेठी ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए कहा महर्षि दयानन्द ने इस देश को विश्वगुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। ईश्वर प्रदत्त वेद धर्म का आचरण ही मानव कल्याण का साधन है। बिजनौर से पधारे आर्य भजनोपदेशक पं. भीष्म आर्य ने अपने भजनोपदेश में आर्यसमाज और महर्षि दयानन्द के द्वारा किये गए कार्य का महत्व बताया ( आया रे इक योगी, कर गया हम पर उपकार ) सुनाकर श्रोताओ को आत्मविभोर कर दिया। आर्यजगत के मुर्धन्य विद्वान डॉ ज्वलंत कुमार शास्त्री ने अपने ओज पूर्ण उद्बोधन में आर्य समाज ने जो कार्य किया उसकी मिसाल विश्व के इतिहास में नही मिलती। जब लाला लाजपतराय शिशु थे उनके के पिता लाला राधाकृष्ण ने इस्लाम के प्रभाव में आकर नमाज पढना व रोजा रखना आरंभ कर दिया। वह मुस्लिम बनने को तत्पर थे परंतु माता पर आर्यसमाज के प्रभाव के कारण वह बच गये इसलिए लाला लाजपत राय ने कहा कि आर्यसमाज मेरी मां है। आर्यसमाज मानता है कि वैदिक संस्कृति, वेद का ज्ञान ही सर्वश्रेष्ठ है। श्रद्धैय स्वामी विवेकानंद सरस्वती जी गुरुकुल प्रभात आश्रम‌‌‌ आशीर्वाद प्रदान करते हुए वेदों का प्रचार-प्रसार करते हुए भगवान कृष्ण द्वारा दिये गये उपदेश का अनुगमन करने की प्ररेणा दी। वेद धर्म का आचरण करना हम सब का कर्तव्य है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई का भी उन्हें शाल ओढ़ाकर एवं अभिनन्दन पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई जी ने श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा जन सेवा के कार्य के लिए वह सदैव उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर  श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद सरस्वती, डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई, डाक्टर ज्वलंत कुमार शास्त्री ने नवीनीकृत महर्षि दयानन्द सभागार के शिलापट का अनावरण कर लोकार्पण किया। आर्यसमाज थापर नगर की वरिष्ठतम सदस्यता 101 वर्षियमाता कृष्णा कुमारी को भी सम्मानित किया गया। प्रधान राजेश सेठी को भी उनके जन्म दिवस पर बधाई दी गई। मंत्री मनीष शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनिल आनन्द, सुभाष मल्होत्रा, अरविंद कुमार, विकास शर्मा, आशीष सेठी, चंद्र कांत, सुशील बंसल आनन्द वर्धन झा, प्रीति सेठी, कैलाश सोनी, विरेन्द्र मलिक, अपर्णा राजन खन्ना सोहन वीर, अशोक सुधाकर, हरवीर सिंह, डॉ आर पी सिंह चौधरी, सुनील आर्य, अरविंद कुमार, उपस्थित रहे।

 

 

Shravani Upakarma

Shravani Upakarma Parv