Participants Get-Together organized by Arya Samaj and Neel Foundation

09 Oct 2022
Delhi, India
अखिल भारतीय दयाननद सेवाशरम संघ

आर्य समाज एवं नील फाउंडेशन की और से प्रशासनिक परीक्षाओ में आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की  निशुल्क तैयारी के लिए जे.बी.एम ग्रुप के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार आर्य जी की अध्यक्षता में रघुमल आर्य कन्या विघालय कनाट प्लेस दिल्ली में प्रतिभागी एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसमे देश भर से 250 प्रतियोगी छात्र छात्राओ ने भाग लिया | सभाध्यक्ष सुरेन्द्र आर्य ने कहा राष्ट्र कि उन्नति सुव्यवस्था के लिए न्याय पालिका कार्य पालिका विधायका के उच्च पदों पर आसीन व्यक्ति ही नीति निर्धारित करते है | देश के योग्य प्रशासनिक अधिकारी संस्कारवान, सामाजिक उन्नति में सहायक हो आर्य समाज योग्य प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करता रहेगा | इस अवसर पर सुशील राज आर्य प्रतिभा विकास केंद्र के अध्यक्ष राजकुमार आई.ए.एस मनेन्द्र गोयल, संदीप जिंदल, आशीष चंद्रा, बी.बी गुप्ता, राजीव तलवार, एस.एन आर्य, सभा मंत्री विनय आर्य, सतीश चड्डा महासचिव आर्य केंद्रीय सभा दिल्ली, दयानंद सेवाश्रम संघ के महामंत्री श्री जोगिंदर खट्टर, उमा शशि दुर्गा प्रेरक विचार रखे | कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनीष भाटिया, संजय आर्य, राकेश आर्य, बृहस्पति आर्य, अजय कालर का योगदान रहा |

 

Yajya and Distribution of Clothes

Ahana NGO Sent Clothes For The Needy