International Yajya Diwas

03 May 2023
Delhi, India
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा

आर्य समाज एक महान परोपकारी विश्व स्तरीय संगठन है महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने आर्य समाज की नियमावली में जहां वेद के पढ़ने पढ़ाने और सुनने सुनाने का निर्देश दिया है | वही पंच महायज्ञ विधि के अनुसार पर्यावरण शुद्धि एवं विश्व कल्याण के लिए नियमित अग्निहोत्र करने का भी विधान बताया है | अतः 3 मई 2020 को जब भारत सहित संपूर्ण विश्व में करुणा जैसी महामारी लोगों को ऐसे में मृत्यु के आगोश में सुला रही थी | तब सभी मठ मंदिर और सार्वजनिक स्थल बंद पड़े थे सभी पूजा-पाठ संकीर्तन सत्संग बैन थे | लगभग सभी देशों में लॉकडाउन से लोग घरों में कैद होने पर मजबूर थे तब सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के आह्वान पर संपूर्ण आर्य जगत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ एक समय सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की भावना से यज्ञ का सुंदर आयोजन किया गया था | तब से लेकर हर वर्ष 3 मई को आर्य समाज का विश्वव्यापी संगठन देश और विदेशों में एक साथ लाखों की संख्या में यज्ञों का आयोजन उत्साह पूर्वक करता आया है |  इस क्रम में सार्वजनिक आर्य प्रतिनिधि सभा के आह्वान पर 3 मई 2023 को प्रातः काल 6:00 से 9:00 के बीच किसी भी समय यज्ञ करने के निर्देश को स्वीकार करते हुए भारत के कोने कोने में और विदेशों में लाखों की संख्या में आर्य समाज, आर्य प्रतिनिधि सभाओं, आर्य परिवारों, और आर्य प्रतिष्ठानों सहित सभी आर्य शिक्षण संस्थाओं में यज्ञ का आयोजन किया |  इस अवसर पर आर्य समाज के सभी अधिकारी कार्यकर्ता और सदस्यों ने प्रमुखता से यज्ञ किए सबसे बड़ी बात यह रही कि गुरुकुल, कन्या गुरुकुल, आर्य विद्यालय, आर्य अनाथालय, और अन्य संस्थाओं के बच्चों ने भी यज्ञ किए | जिनमें पूरे देश के समाचारों को अगर देखा जाए तो लेह लद्दाख से लेकर कश्मीर और कन्याकुमारी तक तथा विदेशों में रहने वाले आर्य परिवारों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पारिवारिक और सामूहिक स्तर पर यज्ञ किए | यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है इस भावना को साकार करते हुए विश्व यज्ञ दिवस पर आर्य कन्या विद्यालय अलवर की विभिन्न संस्थाओं में यज्ञ के आयोजन सफलतापूर्वक किए गए |  इससे भी ज्यादा प्रसन्नता की बात यह है कि जिन बच्चों को आर्यवीर, आर्य वीरांगना दल के माध्यम से शारीरिक आत्मिक और सामाजिक स्तर सुदृढ़  बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है | और साथ में यज्ञादि कर्म की प्रेरणा भी प्रदान की जाती है | ऐसे सैकड़ों बच्चों ने स्कूल जाने से पूर्व अधिकांश रूप से अकेले यज्ञ किया | इसके लिए आर्य वीर दल और आर्य वीरदल के सभी शिक्षकों और आर्य वीरों को बहुत-बहुत बधाई | दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा संचालित घर घर यज्ञ हर घर यज्ञ की पूरी टीम ने दिल्ली और एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर सेवा बस्तियों में यज्ञ किए और निरंतर यज्ञ करने का संदेश भी दिया |

 

Cloth Distribution in Ghaziabad

Health Awareness Camp