Kshetriya Gosthi

Kshetriya Gosthi orgainsed by Delhi Arya Pratindhi Sabha

25 Jun 2017
India
Delhi Arya Pratinidhi Sabha

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्त्वावधान में दिनांक 25 जून 2017 रविवार सायं 3 से 7.30 बजे के मध्य आर्य अधिकारी एवं कार्यकर्ता विचार गोष्ठी आर्य समाज डी ब्लाक, विकासपुरी में सम्पन्न हुई। जिसमें लगभग 26 आर्य समाजों के लगभग 90 पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। सर्व प्रथम महामंत्री श्री विनय आर्य ने आर्य प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए गोस्ठी के उद्देश्य प्रस्तुत किये। गोष्ठी की अध्यक्षता श्री ओ.पी. घई ने की तथा सभा प्रधान श्री धर्मपाल आर्य ने सर्वप्रथम गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए गोष्ठी का शुभारम्भ किया। गोष्ठी अध्यक्ष श्री ओ.पी. घई का सममान सभा मंत्री श्री सुखबीर सिंह आर्य ने, आर्य समाज डी ब्लाक विकासपुरी के मंत्री श्री सचदेवा जी का सम्मान एवं मंत्री श्री वीरेन्द्र सरदाना जी ने किया। 

सभा द्वारा आर्य समाजों के लिए बनाई गयी गाइड लाइन की पुस्तिका एवं सभा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं  à¤¸à¥‡ सम्बन्धित पुस्तिका एवं सभा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित पुस्तिका उपस्थित सभी सदस्यों को वितरित की गई। इन योजनाओं के बारे में महामंत्री जी ने पुस्तिका एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त भी बहुत सारी जानकारियां हैं जो समयाभाव के कारण इस समय देना सम्भव नहीं है। अतः मुख्य-मुख्य बातों को ही इस गोष्ठी में सम्मिलित किया जा सका है। गाइड लाइन के विषय में महामंत्री जी ने बताया कि सभी पदाधिकारी इसे घर ले जाकर पढ़ें तथा आर्य समाजों में इसमें दिये गये सुझावों को लागू करने का प्रयास करेंगे तो आर्य समाजों की स्थिति में सुधार तथा सुन्दरता आयेगी और इससे समाज में सदस्यों की संख्या में भी वृद्धि होगी जिससे संगठन मजबूत होगा। जो आर्य समाजें अच्छी स्थिति में हैं वे अपने आस-पास नई आर्य समाजें खोलने की योजना पर कार्य करें।

इस प्रकार आर्य समाज का विस्तार होगा। अन्तः आर्य समाज डी ब्लाक विकासपुरी के प्रधान श्री हरीश कालरा ने सभी का धन्यवाद किया। गोष्ठी में भोजन व जलपान की व्यवस्था आर्य समाज डी. ब्लाक विकासपुरी की ओर से की गई। शान्तिपाठ के साथ गोष्ठ विधिवत् सम्पन्न हुई।

-सुखबीर सिंह, मंत्री

 

Schools Workshop

Ek Roop Yajya Prashikshan Shivir