Bhavya Bhajan Sandhya

04 Mar 2016
India
आरय समाज रोहतास नगर

आर्य समाज के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, अंधविश्वासों  के विरूद्व सामाजिक चेतना के प्रणेता, महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती के 192 वें जन्मदिवस पर पूर्वी दिल्ली के समस्त आर्य समाजों के सानिध्य में आर्य समाज रोहतास नगर द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। पंडित सुखपाल आर्य भजनोपदेशक (सहारनपुर) ने मधुर, प्रेरक, एवं शिक्षाप्रद भजनों द्वारा भारी संख्या में उपस्थित आर्यजनों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रो. डा. जी. डी. शर्मा (उपाध्यक्ष संस्कृत अकादमी दिल्ली) ने स्वामी दयानन्द एवं आर्य समाज के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए देश व समाज के लिए इनकी उपयोगिता को प्रतिपादित किया। अंधविश्वास के गर्ते में डूबे भारतीय समाज को अंधविश्वास से होने वाली हानि के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली के सभी आर्य समाजों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता आर्य केन्द्रिय सभा की उप - प्रधाना श्री मति उषा किरण आर्या ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्री हर्शदीप मल्होत्रा, क्षेत्रीय निगम पार्शद श्री मति सुषमा शर्मा, एवं सर्व श्री अभिमन्यु चावला (मंत्री केन्द्रीय सभा), तथा श्री एस. पी. सिंह (मंत्री दिल्ली सभा), श्री रामस्वरूप शास्त्री, जवाहर भाटिया, विजय रानी शर्मा, सुषमा सिक्का, शशि सराफ, मनमोहन मेहता, जगदीश चन्द्र (कोषाध्यक्ष), सरोज पुरंग, विजयबाला, जगदीश प्रसाद शर्मा, हरिओम बंसल आदि भारी संख्या में आर्यजन उपस्थित रहे। मंच का संचालन श्री रामपाल पांचाल प्रधान, आर्य समाज रोहतास नगर ने किया।    

Maharishi Dayanand Janmotsav

Matri Sammelan