Patiala Book Fair-2016

09 Oct 2016
India
दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय पुस्तक मेलों की श्रृंखला के अन्तर्गत पंजाब के पटियाला जिला स्थित पंजाबी विश्वविद्यालय, में दिनांक 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के मध्य पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा ने वैदिक साहित्य के प्रचारार्थ पूर्व निर्धारित नीति के अनुसार इस पुस्तक मेले में भी वैदिक साहित्य पुस्तक स्टाल आरक्षित कराने का निर्णय लिया और स्टाल बुक कराया। स्टाल का उद्घाटन आर्य समाज पटियाला के प्रधान श्री राज कुमार सिंगला जी ने रिबन काटकर किया।

प्रधान जी के साथ आर्य समाज पटियाला के मंत्री वेद प्रकाश तुली व श्री रमेश चन्द्र गाडोत्रा व दिल्ली सभा प्रतिनिधि मौजदू थे। दिल्ली सभा के प्रतिनिधि श्री रवि प्रकाश ने बताया कि वैदिक पुस्तक स्टाल पर सर्वाधिक भीड़ महिलाओं व युवावर्ग की रही जिन्होंने बड़ी संख्या में वैदिक साहित्य खरीदा।

विश्वविद्यालयों एवं आई.आई.टी. कानपुर में सजेंगे वैदिक साहित्य के स्टाल: अक्टूबर महीने में आर्यसमाज जमीनी स्तर पर वैदिक पुस्तकों का प्रचार करने के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। आर्यसमाजों से निकलकर पुस्तक मेलों के माध्यम से शिक्षित वर्ग में वैदिक साहित्य के प्रचार की कड़ी में अक्टूबर महीने में देश के तीन विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से प्रचार किया जायेगा।

1. पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला में दिनांक 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर को वैदिक साहित्य पुस्तक मेले का आयोजन सम्पन्न।

2. कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर, उतरांचल में दिनांक 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर को वैदिक साहित्य पुस्तक मेले का आयोजन |

3. आई. आई. टी, कानपुर में दिनांक 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर को वैदिक साहित्य पुस्तक मेले का आयोजन। पुस्तक मेलों में भाग लेने का उद्देश्य समाज के उस

वर्ग तक स्वामी दयानंद और वेदों के सिद्धांतों को पहु°à¤šà¤¾à¤¨à¤¾ है जो इनसे पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। आप भी इस महान कार्य में सहभागी बनेंगे।

-डॉ. विवेक आर्य

90th Swami Shraddhanand Balidan Diwas

Inauguration of Vedic Literature Stall