Prajnyavrasti Mahayajya

02 Jul 2017
India
आरय समाज संभाजी नगर

आर्य समाज संभाजीनगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र तथा गांधेली ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में 27 जून से 2 जुलाई तक पर्जन्यवृष्टि महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ ब्रह्मा डॉ. कमल नारायण जी आर्य राययपुर तथा मंत्रपाठ पं. विद्यानिधी शास्त्री ने किया।

भजन पंसुरेन्द्र पालजी नागपुर, पं संदीप जी वैदिक मुजफ्फर नगर के हुए। यज्ञारम्भ से पूर्व ध्वजारोहण गांधेली ग्राम के सरपंच राहुल जी सावंत व माजी जिला परिषद अध्यक्ष आसाराम पाटील तलेकर पोलिस पटेल श्री हरिभाऊ प्रभाकर जी रसाल व संयोजक श्री शेखर चंपालाल जी देसरडा की उपस्थिति में ध्वजगीत गान हुआ। आय हुए विद्वानों को डॉ. धर्मेन्द्रजी  à¤¶à¤¾à¤¸à¥à¤¤à¥à¤°à¥€ दिल्ली द्वारा लिखित ‘अग्निहोत्र’ ग्रंथ व सत्यार्थ प्रकाश व प्यारा ऋषि दयानन्द चित्रावली सहित सप्रेम भेंट की गयी। शांतिपाठ व आभार से यज्ञ सम्पन्न हुआ।

-दयाराम राजाराम बसैये, मंत्री

Kshetriya Gosthi

Kshetriya Gosthi