Ved Prachar Saptah

07 Aug 2017
India
आरय समाज खलासी लाइन

आर्य समाज खलासी लाइन सहारनपुर के तत्त्वावधान में वेद प्रचार सप्ताह के सात दिवसीय कार्यक्रम में महिला सम्मेलन अन्तर्गत विश्व विख्यात रचनाकार एवं भजनोपदेशक पं. सत्य पाल ‘पथिक’ का अभिनन्दन किया गया। पथिक जी ने अपने उद्बोधन में महर्षि दयानन्द को उद्धृत करते हुए कहा कि ऋषि ने राष्ट्र उत्थान के लिए 17 बार विष पिया, राजा-महाराजों के दमन चक्र झेले, ईंट-पत्थर खाये। आज उनके शिष्य का अद्भुत स्वागत यह महर्षि की नीतियों का प्रतिफल है। आचार्य सोमदेव (अजमेर) ने विद्दोत्त्मा का उदाहरण देते हुए नारी की सशक्त भूमिका को अनिवार्य बताया। पं. विरेन्द्र मिश्र (मुम्बई) ने नारी उत्थान सम्बन्धित भजनों से श्रोताओं को भावुक कर दिया।

 

कार्यक्रम में सर्वश्री डॉ. राजबीर वर्मा, ओम प्रकाश आर्य, सुरेश सेठी, रमेश राजा, जिनेन्द्र सिंह, श्याम सिंह, सुधीर पंवार, आशीष कुमार, अनिल मारवाह, डॉ. पूर्णचन्द, राम किशोरी, मनीराम, प्रदीप कुमार, कृष्ण लाल शर्मा, ब्रह्मदेव, मीनू भट्टाचार्या ;प्रधानाचार्याद्ध मीना वर्मा, शोभा आर्या, सुमन गुप्ता, अनिता आर्या, रश्मि गर्ग, योगराज शर्मा, मधुकान्त का विशेष योगदान रहा।

-रविकान्त राणा, मंत्री

 

 

Ved Prachar Saptah

27th Arya Mahasammelan