21st Sthapana Diwas

03 Dec 2017
India
आरय समाज कीरति नगर

आर्य समाज कीर्तिनगर के आर्यवीर एवं आर्य वीरांगना ने 21वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एस.डी.पब्लिक स्कूल जी ब्लॉक कीर्तिनगर में 3 दिसम्बर 2017 धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम  à¤®à¥‡à¤‚ आर्यवीरों एवं वीरांगनाओं ने रामायण के एक अंश पर नृत्य नाटिका, देश रंगीला....नृत्य नाटिका, झांसी की रानी पर नृत्य नाटिका, भू्रण हत्या पर मार्मिक नाटिका बाल श्रमिकों पर हो रहे अत्याचारों पर नृत्य नाटिका, भारतीय सैना किस बहादुरी से कारगिल पर लड़ाई लड़ी इस पर भावुक नृत्य नाटिका, इत्यादि तथा 60 वीर-वीरांगनाओं ने अपने-अपने यज्ञ कुण्ड पर यज्ञ किया। यह रंगारंग कार्यक्रम आर्य वीर दल के संचालक, अधिष्ठाता तथा आर्य वीर ने अपने ही सामर्थ व बल बूते पर तैयार किया। कार्यक्रम इतना सुन्दर था कि महाशय धर्मपाल जी थोड़ी देर के लिए अपना आशीर्वाद देने आये थे लेकिन 3 बार उठते-उठते फिर बैठ गये यह केवल कार्यक्रम की रोचकता के कारण ही सम्भव हुआ। उन्होंने बच्चों को अपना आशीर्वाद बहुत ही भावुक मन से दिया और कहा कि खूब मेहनत करो और महर्षि देव दयानन्द के मिशन को इसी रोचकता के साथ और आगे बढ़ाओ। इस कार्यक्रम हेतु बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कीर्तिनगर से श्री मनोहर लाल कुमार चेयरमैन श्री सनातन धर्म सभा ने कहाँ कि आर्य समाज यज्ञ के द्वारा बच्चों को बहुत अच्छे संस्कार दे रहा है मेरी शुभकामनाएं, डॉ. एस. पी. ब्योत्रा, गंगाराम अस्पताल श्रीमती कुसुम ब्योत्रा उपप्रधान सेवाप्रकल्प महिला मण्डल, श्री प्रेम अरोड़ा, समाजसेवी, श्रीमती वीना वीरमानी व श्री विपिन मल्होत्रा, निगम पार्षद, श्री गुलशन वीरमानी, सचिव केंद्रीय मंत्री श्री हर्षवर्धन, श्री मन्नू भईया (दिल से संस्था) तथा अन्य गणमान्य निवासी श्री धर्मपाल आर्य व श्री विनय आर्य दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा, श्री शिव कुमार मदान, जनकपुरी, श्री एस.पी. सिंह, श्री राजेन्द्र दुर्गा, पश्चिम विहार, श्री प्रवेश आर्य, आर्य समाज बाली नगर, मानसरोवर गार्डन, रमेश नगर, सुदर्शन पार्क, मोतीनगर के समाजों के अधिकारी व सदस्यों ने हल्की ठंड के बावजूद पूरा कार्यक्रम बड़े उत्साह से देखा। पूरे कार्यक्रम को सर्वश्री राजू आर्य, बिट्टू आर्य, सुशील आर्य, अनिल आर्य, नीरज आर्य, मनीष आर्य, निरंजन आर्य, कृष्ण आर्य, प्रवीण आर्य, राजू कुमार, तरुण आर्य, जितेन्द्र आर्य, इत्यादि बच्चों ने बहुत जबरदस्त मेहनत करते हुए लगभग 15 दिनों से अभ्यास करते हुए तैयार किया।- सतीश आर्य, मंत्री

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav