8th Annual Festival

11 Nov 2018
India
आर्य समाज दशहराबाग

बाराबंकी | आर्य समाज दशहराबाग बाराबंकी का 8वां वार्षिकोत्सव आर्यावर्त साधना सदन के तत्वावधान में 9 से 11 नवम्बर तक 4 दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ एवं राष्ट्र निर्माण महर्षि दयानन्द सरस्वती के अनुरूप बनाने के लिए आचार्य चन्द्रदेव अध्यक्ष अखिल भारतीय राजार्य सभा, आचार्य शैलेन्द्र आर्य अहमदाबाद, पं॰ दिनेश दत्त दिल्ली, ब्रह्मचारी जयदेव फर्रुखाबाद, अमित वादक दिल्ली, गणेश मुनि पीलीभीत, राममुनि शाहजहांपुर, ब्रह्मचारी नरेन्द्र कर्णवाश्रय उत्तराखण्ड के सानिध्य में संपन्न हुआ | इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक आचार्य सुरेश वैदिक प्रवक्ता एवं पंडित रुविमणी जी ने पुष्पमाला से विद्वानों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया |

जिसमें मुख्य रूप से मानवेन्द्र पाठक, राजेश द्विवेदी, गिरीश पहलवान, रमापति अवस्थी, देवम मिश्र, डा॰ बृजेश शुक्ल, मोहनलाल साहू, ज्ञान प्रकाश मिश्र, शिवशंकर द्विवेदी, डा॰ सुरेश, डा॰ अजय, राम कुमार अनिल पाल, राजीव अवस्थी, राजू सिंह, विनोद कुमार आर्य, ओम प्रकाश आदि लोगों का सहयोग रहा |

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav