Lohri and Makar Sankranti Festival

13 Jan 2019
India
आरय समाज जीरा

आर्य समाज जीरा में 13 जनवरी 2019 तथा 14 जनवरी 2019 को क्रमश: लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का पर्व बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम इस पर्व का शुभारम्भ इस समाज के पुरोहित श्री किशोर कुणाल जी ने प्रातः 9 बजे महायज्ञ से किया गया , जिसमे मुख्य यजमान के स्थान को पुरोहित जी के सुपुत्र सुबोध कुमार आर्य और पुत्रबधू लालसा कुमारी आर्य ने सुशोभित किया | यज्ञोपरपांत पुरोहित जी ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के ऊपर बड़े ही विस्तार से प्रकाश डाला तथा यजमान बने पुत्र व पुत्रवधू को जीवन में फूलने फलने और दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की तथा सभी उपस्थित आर्य सज्जनों को इस पर्व के ढेरों सारी बधाईयाँ दीं | यह पर्व इस समाज के प्रधान श्री सुभाषचन्द्र आर्य की अध्यक्षता में मनाया गया | अंत में शांतिपाठ के बाद सभी की रेवड़ियाँ व मूंगफलियाँ वितरित की गई |  

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav