Prabhat Feriya

20 Jan 2019
India
आरय समाज दाल बाजार

आर्य समाज स्वामी दयानन्द बाजार लुधियाना के वेद प्रचार के उपलक्ष्य में लुधियाना में तीन दिन पहले 18 जनवरी से 20 जनवरी तक लुधियाना के विभिन्न हिस्सों में प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया | प्रभात फेरी में ठण्ड में भी आर्यों का जोश देखने लायक था | इस सम्बन्ध में पहला पड़ाव 18 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह सात बजे श्री संत कुमार जी के घर पर हुआ | इस अवसर पर पूरे परिवार ने फूल वर्षा के साथ गर्म दूध एवं मिठाइयों, नमकीन के साथ प्रभात फेरी में शामिल आर्यों को वितरित किये गये | अर्याजनों ने वहां ऋषि दयानन्द जी के भजन गाए | दूसरा पड़ाव पुष्प जी खुल्लर जी के घर पर हुआ | इस अवसर पर खुल्लर परिवार ने गर्मजोशी से प्रभात फेरी का स्वागत किया | इस अवसर पर भजनों का कार्यक्रम हुआ | अंत में प्रभात फेरी में पधारे अर्याजनों को ऋषि प्रसाद वितरित किया गया |

दूसरी प्रभात फेरी 19 जनवरी 2019 दिन शनिवार को सुबह सात बजे दाल बाजार से प्रारम्भ हुई | प्रभात फेरी पूरे रास्ते भजन गाते हुए चल रही थी | इस प्रभात फेरी का पहला पड़ाव हमारे प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय कुलदीप जी के घर पर जहाँ पूरे परिवार ने फूल वर्षा के साथ प्रसाद वितरित किया | दूसरा पड़ाव डिवीज़न नंबर तीन के पास शैम्पी जी के यहां रहा जहां पूरे परिवार ने गर्मजोशी के साथ प्रभात फेरी का स्वागत किया और अंत में ऋषि प्रसाद चने कुलचे चाय नमकीन इत्यादि नाश्ता करवाया | तीसरे दिन की प्रभात फेरी समराला चौक से प्रारम्भ होकर अरुण सूद जी और अजय सूद जी के घर पर आई | रास्ते में भजन गाते हुये आर्यों का जोश देखने लायक था जहाँ पूरे परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल वर्षा के साथ स्वागत किया | आज प्रभात फेरी में सम्मानीय आचार्य रामाचंद जी शिमला वाले भी विशेष रूप से आशीर्वाद देने के लिए पधारे | आचार्य जी ने अपने उपदेश में बताया कि इस तरह की प्रभात फेरियां ही आर्य समाज के प्रचार प्रसार का मुख्य अंग है और इस तरह की प्रभात फेरी देख कर उन्हें गुरुकुल में विघार्थी रूप की याद आ गई | आचार्य जी ने उपदेश किया कि आर्य समाज में अगर दिल से लगाव नहीं है तो आप आर्य समाज के साथ जुड़े होकर भी अंजन बने रहेंगे | उन्होंने आह्वान किया की आर्य समाज से दिल से जुड़ो और आर्य समाज के प्रचार प्रसार में तन मन धन से आगे आएं | अंत में सूद परिवार द्वारा ऋषि प्रसाद वितरित किया गया | इन प्रभात फेरियों में विशेष रूप से सुरेन्द्र टंडन, संजीव चड्ढा, सतपाल नारंग, सुभाष अबरोल, संत कुमार, रमाकांत महाजन, पुष्प खुल्लर, सुरेश चड्ढा, राजेश मारवाह, सुमित टंडन, अनिल आर्य, राजेन्द्र बत्रा, बालकृष्ण शास्त्री, अरविन्द शास्त्री, सुरेन्द्र शास्त्री त्रिलोक, कपिल नारंग, किरण टंडन, परवीन, बाला चोपड़ा, रेणु बधवा, बाला गम्भीर, संयोहित महाजन, कम्न्लेश पाहवा, सुलक्षणा सूद, प्रेम पाहवा, चरणजीत पाहवा, अनिल पाहवा, अजय बतरा, रजनी गम्भीर, शैली खुल्लर आदि आर्य जन प्रभात फेरियां में सम्मिलित हुये |   

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav