127th Anniversary of Arya Samaj Tanda

23 Nov 2018
India
आर्य समाज टांडा

आर्य समाज का 127वाँ वार्षिकोत्सव दिनांक 20 से 23 नवम्बर 2018 तक डी.ए.वी.एकेडमी टांडा परिसर में सम्पन्न हुआ | इस कार्यक्रम में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रधान स्वामी अर्यावेश, आचार्य वेद प्रकाश श्रोत्रिय दिल्ली, डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री अमेठी, पं. दीनानाथ शास्त्री लखनऊ, श्री देवेन्द्र आर्य हरियाणा, आर्य जगत के प्रसिद्ध कवि डा. सारस्वत मोहन मनाषी दिल्ली, श्री कल्याण वेदी रुड़की, श्री युगल किशोर शास्त्री आर्य भजनोपदेश्क हरदोई, स्वामी वीरेन्द्र परिव्राजक लखनऊ, आचार्य सत्य प्रकाश आर्य बाराबंकी, कुलपित आचार्य नागेन्द्र शास्त्री नि:शुल्क गुरुकुल अयोध्या, श्री संजय सत्यार्थी पटना आदि ने भाग लिया |
कार्यक्रम का शुभारंभ चतुर्वेद शतकम् यज्ञ से हुआ जिसके ब्रह्मा आचार्य वेद प्रकाश श्रोत्रिय थे तथा वेद पाठ गुरुकुल गौतमनगर दिल्ली के विघार्थी श्री मनोज आर्य एवं श्री कुलदीप आर्य ने किया | आचार्य श्रोत्रिय जी ने यज्ञ की व्याख्या वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत किया जिसे सुधिजन हिन्दू-मुस्लिम सभी ने ग्रहण किया |

दिनांक 20 नवम्बर को यज्ञोपरान्त प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्जवलन में ध्वजा रोहन आर्य जगत के उद्भट विद्वान आचार्य वेद प्रकाश श्रोतिय जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ, ध्वजगीत मिश्रीलाल आर्य कन्या इण्टर कालेज टांडा की संगीत अध्यापिका कु. अस्मिता तथा उनकी सहयोगी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं डी.ए.वी.एकेडमी के छात्रों ने ध्वज सम्मान परेड की | आर्यजन, बालक, बालिकायें पंक्तिबद्ध भारी संख्या में उपस्थित थे, जब नारों से आकाश युजमन हो रहा था |

20 नवम्बर को ही अपराह्न 2 बजे से नगर में शोभा यात्रा की एक मनमोहक झांकी जो सम्पूर्ण नगर को आकर्षित कर रही थी, निकली गयी | शोभा यात्रा का नेतृत्व स्वामी अर्यावेश जी प्रधान सार्वदेशिक साथ तथा श्री आनन्द कुमार आर्य प्रधान आर्य समाज टांडा ने किया | इस यात्रा में घोड़े पर सवार महाराजा प्रलय एवं रानी लक्ष्मीबाई की झांकी, डी.ए.वी.एकेडमी के छात्रों की झांकी, चारों वेदों का प्रदर्शन, यज्ञ की झांकी, वीरांगनाओ का शौर्यप्रदर्शन एक तरफ जहाँ प्राच्य सभ्यता, संसकर का गौरव वर्णित कर रहा था वहीँ जनमानस आर्य संस्कृति के प्रदर्शन को सरह रहा था | शोभायात्रा टांडा चौक में पहुँचने पर हिन्दू-मुस्लिम जनसमुदाय की भीड़ को स्वामी अर्यावेश जी ने सम्भोदित करते हुए कहा कि टांडा में स्वर्गीय मिश्रीलाल आर्य जी के त्याग व तपस्या से रोपित चीज आर्य कन्या इंटर कालेज गंगा-जमुनी संस्कृति का साक्षात उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है | उन्होंने आर्य समाज का उद्देश्य एवं जनमानस के लिए किये गए कार्यो को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करते हुए बताया की महर्षि दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना कुरीतियों तथा पाखंडो को दूर कर मनुष्य-मनुष्य में सौहार्द स्थापित करने के लिए किया था |

दिनांक 21 नवम्बर 2018 को प्रातःकाल यज्ञ के पश्चात आर्य युवा सम्मलेन अयोध्या गुरुकुल के कुलपित आचार्य नागेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसका संचालन कर्मवीर युवक दिक्षेन्द्र आर्य हरियाणा तथा टांडा के दिवाकर आर्य ने किया | कार्यक्रम के प्रारम्भ में डी.ए.वी.एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा योग एवं कराटे की मनमोहक प्रस्तुति तथा मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कालेज टांडा के अंतर्गत चल रहे वीरांगनादाल की छात्राओं द्वारा शैर्य प्रदर्शन किया गया | स्वामी जी ने युवा-युवतियों के प्रदर्शन को सराहते हुए सभी को आशीर्वाद देते हुए मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कालेज तथा डी.ए.वी.एकेडमी की प्रधानाचार्योओं को धन्यावाद दिया तथा प्रधान आनन्द जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की | रात्रिकालीन सत्र में सत्यार्थ प्रकाश सम्मलेन आचार्य वेद प्रकाश श्रोतिय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ | मुख्य वक्ता डा. ज्वलत कुमार शास्त्री ने सत्यार्थ प्रकाश को एक कालजयी ग्रन्थ बतलाया, सत्यार्थ प्रकाश एक जीवन शैली है, यथार्थ का ज्ञान है, मानवमात्र को सत्य के ग्रहण करने असत्य को छोड़ने के लिये उघत करता है | अध्यक्षीय भाषण में आचार्य श्रोत्रिय जी ने बहुत ही सरल ढंग से सत्यार्थ प्रकाश की गुणवत्ता को समझाया, हिन्दू मुस्लिम सभा पर अच्छा प्रभाव पड़ा |

22 नवम्बर को प्रातः यज्ञ, भजन एवं उपदेश के पश्चात् शंका-समाधान का अयोजन हुआ, यह आर्य समाज टांडा का बहुत ही प्रसिद्ध कार्यक्रम है, प्रतिवर्ष शास्त्रार्थ होते थे, अब शास्त्रार्थ तो नहीं होते किन्तु लोग प्रश्न करते है जिसका विद्वानों द्वारा उत्तर  दिया जाता है | श्रोताओं की तरफ से तमाम प्रश्न पूछे गये जिसका आचार्य वेद प्रकाश श्रोतिय एवं डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री ने उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया | कार्यक्रम को अध्यक्षता पं. दीनानाथ शास्त्री ने की | मत्यात्व में महिला सम्मलेन राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित श्रीमती डा. स्वदेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसका संयोजन श्रीमती अनिता सिंह प्रधानाचार्य डी.ए.वी.एकेडमी एवं डा.प्रशिषा श्रीवास्तव प्रधानाचार्य मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कालेज ने किया | इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा शिक्षाप्रद गीत एवं समाज को आगृत करने वाली  नाटिकाओं का भी प्रस्तुतीकरण किया गया | रात्रिकालीन सत्र में अंधविश्वाश निवारण सम्मलेन आयोजित हुआ जिसमे आर्य जगत के दो उद्भट विद्वान आचार्य श्रोतिय एवं डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री के बहुत ही सारगर्मित व्याख्यान हुए जो श्रोताओं को ग्राहम हुए और सराहे गये तत्पश्चात् कवि सम्मलेन आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध कवि डा. सारस्वत मोहन मनीषी ने की तथा संचालन पटना से आये श्री संजय सत्यार्थी टांडा, श्रीमती अर्चना शास्त्री, आचार्य डा. नागेन्द्र शास्त्री | महिषी जी की कविताओं में श्रोताओं का मन मोह लिया | श्रोताओं की मांग पर दूसरे दिन भी कवि सम्मलेन का आयोजन हुआ जिसका संचालन श्री दिवाकर ने किया |

दिनांक 23 नवम्बर को प्रातःकालीन सत्र में यज्ञ की पूर्णाहुति सम्पन्न हुई | आर्य समाज टांडा की ओर से मध्यह्न में 500 निर्धन व्यक्तियों को कम्बल बांटे गये | समापन समारोह सत्र ‘वेद सम्मलेन’ से आरम्भ हुआ जिसकी अध्यक्षता डा. ज्वलन्त कुमार शास्त्री ने की |

सायंकालीन संत्र में विद्वानों के उपदेश एवं भजन हुए | अन्त में आर्य समाज के प्रधान श्री आनन्द कुमार आर्य ने धन्यावाद ज्ञापित किया तत्पश्चात शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav