Basant Panchami Festival

10 Feb 2019
India
आरय समाज शहीद भगत सिंह नगर

आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर जालन्धर में बसन्त पंचमी महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर यज्ञ, प्रवचन, भजन का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य यजमान मृणाल मल्होत्रा और आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल एवं श्रीमती प्रवीण लखनपाल बने | आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित सुरेश शास्त्री जी ने पवित्र पावन वेद मंत्रों से यज्ञ सम्पन्न करवाया | प्रसिद्द भजनोपदेशक रवि जी ने बहुत ही सुंदर मर्यादा पुरषोत्तम राम और वीर हकीकत राय के जीवन पर भजन सुना कर सब को मंत्रमुग्ध कर दिया | आर्य समाज के प्रधान श्री रणजीत आर्य जी ने बसन्त पंचमी महोत्सव पर सब को बधाई देते हुये कहा कि आज के दिन बाल वीर हकीकत राय 14 वर्ष की आयु में अपने सहपाठी मुस्लिम समुदाय ने हिन्दू धर्म के विरुद्ध अपशब्द कहे | इस पर बाल वीर हकीकत राय ने अपने सहपाठी से कहा कि यदि मैं यही शब्द फातिमा बीवी के लिये कहूं तो आप को बुरा लगेगा लेकिन उस समय मुस्लिम समुदाय ने इस बात को बहुत माजहबी रंग दे दिया और बाल हकीकत राय को कहा कि अगर तुम मुस्लिम धर्म अपना लो तो आप को माफ़ कर दिया जायेगा लेकिन उन्होंने अपनी संस्कृति को, अपने वैदिक धर्म को नहीं छोड़ा और अपने धर्म की रक्षा करते हुये बलिदान दे दिया लेकिन उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला | श्री सुरेश शास्त्री जी ने कहा कि यज्ञवेदी पर जो दम्पत्ति यजमान बनते हैं वह बहुत ही सौभाग्यशाली होते हैं | इस अवसर पर सतपाल मल्होत्रा, भूपेन्द्र उपाध्याय, श्रीमती सीता मल्होत्रा, ओम मल्होत्रा, ईश्वर चन्द्र संपल, श्री ओम प्रकाश मेहता, श्री संदीप अरोड़ा, श्रीमती गीतिका अरोड़ा, चौधरी हरिश्चन्द्र, श्री सुरेन्द्र अरोड़ा, श्री विजय चावला, पूनम महता, उर्मिल भगत, सुभाष मेहता, श्री अनिल मिश्रा, उर्मिल शर्मा, श्री अशोक धीर, श्री केदारनाथ शर्मा, श्री बैजनाथ, श्री रविन्द्र आर्य, श्री राजीव शर्मा, श्री अर्चना मिश्रा, श्री प्रवीण शर्मा, उमेश बत्रा, हितेश स्याल, सुरेश ठाकुर, प्रिया मिश्रा, दिव्या आर्य, अनु आर्य, सुभाष आर्य, इन्दु आर्य, श्री सुशील शर्मा, श्री ललित मोहन कालिया, श्रीमती सुनीता शर्मा, ज्योति सिंह, श्री राघव मल्होत्रा, श्री नरेन्द्र कुमार, श्री सुदर्शन आर्य, डालिया शर्मा, चारू शर्मा, स्त्रेहलाता कालिया, सारिका मल्होत्रा, आरती मल्होत्रा, अंजू शर्मा, सोमांश अरोड़ा, दिविता अरोड़ा, रितेश मनु व अन्य नगर निवासियों ने भाग लिया |

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav