Annual Festival

10 Feb 2019
India
आर्य समाज वेद मंदिर राज नगर

आर्य समाज बस्ती बावा खेल जालन्धर का वार्षिक उत्सव 8 फरवरी से 10 फरवरी 2019 तक धुमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के महोपदेशक पं. विजय कुमार शास्त्री तथा श्री सुरेश शास्त्री के प्रवचन तथा भजनोपदेशक श्री सुरेन्द्र आर्य के भजन होते रहे |

मुख्य कार्यक्रम दिनांक 10 फरवरी 2019 को प्रातः विश्व कल्याण महायज्ञ से प्रारम्भ हुआ | यज्ञ के ब्रह्मा पं. मनोहर लाल जी आर्य तथा पं. विजय कुमार शास्त्री जी ने सभी यजमानों से आहुतियां दलवाई तथा यजमान परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपना शुभाशीर्वाद प्रदान किया | यज्ञ के पश्चात सभी ने प्रसाद लिया और प्रातः राश ग्रहण किया | प्रातः राश के पश्चात आर्य समाज वेद मंदिर भार्गव नगर के संरक्षक श्री कमल किशोर आर्य जी के करकमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया | गुरुकुल करतारपुर के ब्रह्मचारियों के द्वारा ध्वज गीत गाया गया | ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य कार्यक्रम आर्य सम्मलेन आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के वरिष्ठ उपप्रधान श्री सरदारी लाल जी आर्य की अध्यक्षता में शुरू हुआ | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दयानन्द मठ दीनानगर के अध्यक्ष स्वामी दयानन्द जी, आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के कोषाध्यक्ष श्री सुधीर शर्मा जी तथा आर्य विघा परिषद पंजाब के रजिस्ट्रार श्री अशोक परूथी जी थे | आर्य समाज बस्ती बावा खेल जालन्धर के पुरोहित एवं भाज्नोपदेश्क श्री सुरेन्द्र आर्य, स्त्री सभा भार्गव नगर की माताओं तथा बच्चों ने अपने भजनों के माध्यम से वातावरण को सुन्दर बना दिया | आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के महोपदेशक श्री विजय शास्त्री तथा श्री सुरेश शास्त्री ने अपने प्रवचनों के द्वारा आर्यजनों का मार्गदर्शन किया | स्वामी सदानन्द जी महाराज ने सभी आई हुई संगत को आशीर्वाद दिया और महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के सिद्धान्तों को अपनाने की प्रेरणा दी |  

श्री कमल किशोर आर्य ने आर्य समाज के सिद्धान्तों पर चलने का आहवान किया | कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सरदारी लाल जी अर्यारत्न ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि हमें मिलकर आर्य समाज के प्रचार-प्रसार को बढ़ाने का कार्य करना चाहिए | उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने आर्य समाज कि स्थापना करते हुए वेदों पर आधारित जो सिद्धान्त दिए है और आर्य समाज के दास नियमों की रचना की है, उनके द्वारा ही विश्व में शांति को स्थापत किया जा सकता है | कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज के मंत्री श्री निर्मल आर्य जी ने सभी अर्याजनों का धन्यावाद दिया | इस अवसर कार्यक्रम में सहयोग देने वाले परिवारों तथा गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया | शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ सभी अर्याजनों ने ऋषि लंगर ग्रहण किया | इस अवसर पर जालन्धर की सभी आर्य समाजों के अधिकारी, सदस्य एवं आर्यजन उपस्थित थे |

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav