Bodhotsav and Janmotsav of Swami Dayanand Saraswati

03 Mar 2019
India
वेद प्रचार मण्डल पश्चिमी दिल्ली

महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का जन्मोत्सव एवम बोधोत्सव 3 मार्च, 2019 को प्रातः 10 से 2 बजे तक डॉ. हेडगेवार सामुदायिक भवन मोती नगर में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ आचार्य हरिदेव जी के ब्रह्मत्व में 11 कुण्डिय यज्ञ से प्रारम्भ हुआ।

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल आर्य जी, महामंत्री श्री विनय आर्य जी ने महर्षि दयानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री आदेश गुप्ता जी  ने महर्षि दयानन्द सरस्वती जी द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। तिहाड़ गुरुकुल के अर्यवीरों, आर्य समाज सी ब्लॉक जनकपुरी की वीरांगनाओं, दयानंद आदर्श विद्यालय के बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आचार्य देव जी ने ऋषि जीवन पर मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। वैदिक वद्वान डॉ महेश विद्यालंकार जी ने भी अपने विचार रखे।

क्षेत्र के अन्य नेता सर्वश्री विपिन मल्होत्रा, भारत भूषण मदान, राजेश भाटिया, श्री सुभाष सचदेवा, हरीश खुराना जी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

आर्य नेता और कर्मठ कार्यकर्ता सर्वश्री विक्रम नरूला, सतीश चड्ढा, रवि चड्ढा, सुखबीर आर्य, नीरज आर्य, धर्मवीर, मदन मोहन सलूजा, धर्मेन्द्र धवन, मुकेश आर्य, दिनेश आर्य, सुरेन्द्र कोछड़, राकेश आर्य जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सुशोभित किया। कार्यक्रम के आयोजन में आर्यसमाज मोती नगर के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। मंडल के प्रधान श्री बलदेव सचदेवा जी ने सभी अर्यजनो का धन्यवाद किया।

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav