Rishi Bodh Utsav

04 Mar 2019
India
आर्य समाज फगवाड़ा

आर्य समाज गौशाला रोड़ फगवाड़ा द्वारा शिवरात्रि के मोहोत्सव की ऋषि बोध उत्सव के रूप में मनाया गया | इस अवसर पर हवन यज्ञ भी किया गया | आर्य मॉडल सी सै स्कूल फगवाड़ा के प्रांगण में हुए इस आयोजन में मुक्य वक्ता डा. कैलाश नाथ भरद्वाज ने कहा कि इस शिवरात्रि की रात को ही मूलशंकर उर्फ महर्षि दयानन्द सरस्वती के मन में बोध जगा था व सत्य को जानने की प्यास जगी थी | और वह सच्चे शिव की तलाश में घर छोड़कर जंगल जंगल पर्वत पर्वत भटकने लगे | अंत में उनकी तलाश वेदों की खोज से संपन्न हुई, ध्यान व समाधी में उन्हें सच्चे शिव के दर्शन हुए | तत्पश्चात उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की तथा सर्व साधारण के लिए सत्यार्थ प्रकाश की रचना की | उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करके समाज में व्यास ऊंचनीच, जात पात, छुआछात, जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए काम किया | बाल विवाह का विरोध किया | विधवा विवाह का समर्थन किया | तथा नारी को शिक्षित करने के लिए कन्याओं के लिए स्कूल कालेज खोलने की दिशा में सार्थक कदम उठाए | आर्य समाज के महासचिव डा. यश चोपड़ा ने सभी को तरफ ने धन्यवाद किया | इस मौके पर बलराज खोसला, सुशील कोहली, रमेश वर्मा, रोहित प्रभाकर, आशु पुरी, संजीव सभ्रवाल सरला चोपड़ा, सुरिन्द्र चोपड़ा वरुण चोपड़ा, आदि सहित आर्य मॉडल स्कूल के स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे |

 

125th Maharshi Dayanand Saraswati Nirvan Utsav