Medicinal Saplings Planted by Arya Samaj

05 Jun 2020
Rajasthan, India
आरय परतिनिधि सभा राजसथान

आर्य समाज के आह्वान पर कोटा के आर्य जनों ने स्थानीय पार्को व अपने घरों पर यज्ञ करके 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रांतीय प्रचार प्रभारी अर्जुन देव चड्ढा ने बताया कि कोटा के आर्य प्रतिनिधियों व आर्य परिवारों ने पार्कों तथा अपने घरों पर विशेष औषधियों से निर्मित सुगंधित हवन सामग्री से वेद मंत्रोच्चार पूर्वक आहुति देते हुए यज्ञ किया। यज्ञ करने से वायुमंडल शुद्ध होता है इससे वायुमंडल में प्राणवायु बढ़ती है एवं प्रदूषण खत्म होता है । प्रांतीय प्रचार प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वैदिक विद्वान और धर्म शिक्षक डीएवी आचार्य शोभाराम आर्य, आर्य समाज रामपुरा के प्रधान कैलाश बाहेती,  à¤®à¤¹à¤¾à¤µà¥€à¤° नगर के प्रधान कंवर लाल सुमन, आर्य समाज कुन्हाड़ी के प्रधान पीसी मित्तल, आर्य समाज तिलक नगर के प्रधान ओमप्रकाश तापड़िया, आर्य समाज गायत्री विहार के प्रधान अरविंद पांडे, मंत्री उमेश कुर्मी, आर्य समाज खेड़ा रसूलपुर के प्रधान राम नारायण कुशवाहा, मंत्री कैलाश नामा, आर्य समाज रेलवे कॉलोनी के प्रधान हरिदत्त शर्मा, मंत्री कर्णसिंह, आर्य समाज भीमगंज मंडी के प्रधान प्रेमनाथ कौशल, आर्य समाज अर्जुनपुरा के प्रधान अमर लाल गहलोत, आर्य समाज रावतभाटा के प्रधान नरदेव आर्य, मंत्री ओम प्रकाश आर्य के नेतृत्व में आर्य विद्वान रामप्रसाद याज्ञिक, पंडित राम देव शर्मा, एडवोकेट चंद्रमोहन कुशवाह, प्रभु सिंह कुशवाह आदि आर्य जनों द्वारा यज्ञ किया गया। यज्ञ करने के उपरांत विश्व पर्यावरण पर्यावरण दिवस पर आर्य समाज के आर्य जनों द्वारा अपने अपने घरों के पास स्थानीय पार्कों में गूगल व अन्य औषधीय पौधों का रोपण किया गया जिससे वायुमंडल शुद्ध होता है।

 

Gurukul Ashram Amsena Celebrated Environment Day by Plantation

Oath Taken By Arya Samaj for Clean and Green Earth.