Vrishti Yajya for Rains

22 Jun 2020
Rajasthan, India
आरय परतिनिधि सभा राजसथान

राजस्थान के कोटा में आर्य समाज के तत्वावधान में 22 जून को आर्य समाज महावीर नगर के प्रधान आरसी आर्य के ब्रह्मत्व में महावीर नगर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में वृष्टि यज्ञ किया गया। इस बारे में राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के अर्जुन देव चड्ढा ने बताया कि वृष्टि यज्ञ में विशेष प्रकार की औषधियों व जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री तैयार कर वैदिक मंत्रोचार के साथ आहुतियां डाली गई। वृष्टि यज्ञ के कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर आर्य समाज महावीर नगर के मंत्री राधावल्लभ राठौर, किशन आर्य हरियाणा, भैरो लाल शर्मा, कृष्ण राजगुरु, जगदीश शर्मा, ओंकार सिंह आर्य, पूर्व पार्षद गोपाल मंडा, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, कीर्तिकांत गोयल व उपस्थिति अन्य लोगों ने महावीर नगर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में विशेष औषधियों से युक्त सामग्री से वेद मंत्रोच्चार के साथ वृष्टि यज्ञ किया तथा परम पिता परमेश्वर से संतुलित एवं समुचित बारिश करने की कामना की। अंत में शांति-पाठ के साथ यज्ञ का समापन हुआ।

 

 

Arya Samaj Honours Corona Warriors

AVD Jodhpur Celebrated International Yoga Day