Arya Samaj Organised Yoga Shivir

21 Jun 2020
Bihar, India
आर्य समाज नरकटिया गंज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बिहार के नरकटियागंज में आर्य समाज की ओर से योग शिविर लगाया गया। यह शिविर राम जानकी मंदिर परिसर में योगाचार्य आर्य वीर अभिनाश आर्य की ओर से आयोजित किया गया। इसमें भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और वैदिक संस्कृति प्रचार मंडल के आर्य वीरों ने भी भाग लिया। शिविर में उपस्थित वैदिक संस्कृति प्रचार मंडल से सुधीर कुमार आर्य ने कहा कि योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी जी ने बताया कि सफलता तीन चीज़ों से मापी जाती है। धन, प्रसिद्धि और मन की शांति से। धन और प्रसिद्धि पाना आसान हैं परंतु मन की शांति केवल योग से मिलती है। कार्यक्रम में नगर के राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि गोविंद कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह आशीष अग्रवाल, पंकज तिवारी, आर्य समाज के पुरोहित श्रीमान रविरंजन कुमार आर्य, भाजपा बुद्धिजीवी मंच के जिला कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार आर्य, रोहित गुप्ता, देवप्रकाश आर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यवस्थापक प्रमुख राकेश जी, अंकुर श्रीवास्तव, गोविंद कुमार, रामू तिवारी, छात्र संघ के अध्यक्ष शशिकांत सिंह,  युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री सुधीर जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, छात्र संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत गुप्ता, बड़े लाल जी सहित शहर के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Arya Veer Dal Honours Social Worker Dhiru Singh

AVD Paid Tribute to Galwan Valley Martyrs