Rajasthan Sabha Paid Tribute to Galwan Valley Martyrs

24 Jun 2020
Rajasthan, India
आरय परतिनिधि सभा राजसथान

आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान ने 24 जून को शहीद सैनिकों की याद में रैली निकाली। साथ ही उनको श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। लद्दाख सीमा पर स्थित गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में कुछ दिन पहले भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रांतीय प्रचार प्रभारी अर्जुन देव चड्ढा के नेतृत्व में आर्य कार्यकर्ताओं डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता आर्य, राधावल्लभ राठौड़, किशन आर्य हरियाणा, रामभरोस नागर, प्रेस क्लब कोटा के अध्यक्ष गजेंद्र व्यास, गायत्री परिवार कोटा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जीडी पटेल, समाजसेवी बीएम पंचोली, मनोज रोहिरा, चेतन जैन एवं सुरेश कुमार ने रैली निकालकर गलवान में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली में लोग ने वंदे मातरम, भारत माता की जय, गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिक अमर रहें अमर रहें के जयघोश की। रैली में मार्ग में राहगीर व दुकानदार पुष्प अर्पित करते हुए शहीद सैनिकों के सम्मान में सैल्यूट कर रहे थे। रैली के अंत में उपस्थित लोगों ने चीन में निर्मित सामान का बहिष्कार करने का संकल्प करते हुए केंद्र  à¤¸à¤°à¤•à¤¾à¤° से चीन की वस्तुओं के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।

 

Admission Opens at Maharshi Dayanand Arsh Gurukul Sanskrit Mahavidylaya

Admisson Open in Shrimati Chandrawati kanya Gurukul Sanskrit Vidyapeeth