Arya Veer Dal Honours Corona Warriors

28 Jun 2020
Uttar Pradesh, India
आर्य वीर दल बलरामपुर

कोरोना संकट काल में वायरस से पीड़ित लोगों की हरसंभव सहायता और ड्यूटी पर तैनात रहने वाले कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों को आर्यवीर दल बलरामपुर द्वारा  28 जून को सम्मानित किया गया। आर्य वीर दल बलरामपुर के पदाधिकारियों ने देवीपाटन मंडल के सिपाही से लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह तक कुल 25 पुलिस कर्मचारियों को कोरोना कमांडो प्रशस्ति सम्मान दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह ने आर्य समाज और उसकी विभिन्न उपशाखाओं की ओर से समाज हित में जो कार्य किए गए उनकी प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि आर्य समाज सच्चा मानव हितैषी संगठन है। इस अवसर पर आर्य वीर दल के देवीपाटन मंडल संचालक आर्य अशोक तिवारी, बलरामपुर जनपद के संचालक डॉक्टर तुलसी दुबे,  उपसंचालक जगदंबिका प्रसाद मिश्रा, मंत्री आर्य सत्य प्रकाश शुक्ला, उपमंत्री आर्य अखिलेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष आर्य राधेश्याम मिश्र, गौरक्षा प्रमुख प्रमोद कुमार जयसवाल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी आर्य अखिलेश्वर तिवारी, प्रिंट मीडिया प्रभारी आर्य कृष्ण कुमार तिवारी तथा आर्य वीर दल के संरक्षक विधायक पलटू राम जी, डॉ. अरुण कुमार सिंह, आर्य संजय मिश्र, एडवोकेट  à¤¹à¤°à¤¿ कांत मिश्रा सहित आर्य वीर दल के कई सदस्य उपस्थित रहे।


 

Meeting For Mandir Reconstruction

Yajya held Under Ghar Ghar Yajya Campaign