Arya Samaj Gangoh Celebrated Guru Purnima Parv

05 Jul 2020
Uttar Pradesh, India
आर्य समाज गंगोह

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित के आर्य समाज गंगोह में 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। यज्ञ में वैदिक मंत्रों की विशेष आहुतियां अर्पण की गईं। यज्ञ के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी किया गया। यज्ञ के यजमान डॉ. जयमल आर्य और पुरोहित वरिष्ठ सभासद डॉ वीर सिंह भावुक रहे। गुरु पूर्णिमा पर्व के विषय में बोलते हुए वरिष्ठ आर्य सभासद डॉ वीर सिंह भावुक ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व भारत राष्ट्र की प्राचीन संस्कृति की पहचान और धरोहर है। गुरु शिष्य परम्परा को सदाचरण के साथ निभाने का संकल्प लेकर हमें समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए। वैदिक श्रीमद्दयानन्द आर्ष कन्या गुरुकुल बिजनौर की ब्रह्मचारिणी शीतल आर्या और पूजा आर्या ने संयुक्त रूप से लयबद्ध भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. वीर सिंह भावुक, डॉ. जयमल आर्य, सुरेन्द्र आर्य लखनौती, शीतल आर्या, पूजा आर्या, दीपक आर्य, अर्पित आर्य आदि लोग मौजूद रहे।

 

Rajasthan BJP Honors Arya Samaj

Arya Samaj did Sanitisation in Mauji Baba Dham Kota