Sahyog Distributed Clothes to Needy Families

15 Jul 2020
Delhi, India
सहयोग

अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित संस्था ‘सहयोग’ को जब सूचना मिली कि दिल्ली के नजफगढ़ की साईं बस्ती मे रहने वाले कुछ परिवार ऐसे हैं जिनके सर पर पक्की छत भी नही हैं और जहां के छोटे छोटे बच्चे बिना कपड़ों के रह रहें हैं तो सहयोग ने इन परिवारों के बीच जाकर यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ में बस्ती की महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। सभी ने यज्ञ में आहुति भी दी। यज्ञ उपरांत सभी को कपड़ें बांटे गए। कपड़े मिलने पर सभी ने संस्था का धन्यवाद किया। स्थानीय साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

 

Yajya held Under Har Ghar Yajya Campaign

Plantation Work started by Gurukul