Yajya for Shri Ram Mandir Bhoomi Pujan

10 Aug 2020
Delhi, India
आर्य समाज निर्माण विहार

अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि परिसर में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर 5 अगस्त को दिल्ली के आर्य समाज निर्माण विहार की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। यह कार्यक्रम डी-ब्लॉक के यूनिक पार्क में हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले सामूहिक यज्ञ किया गया। इसमें सभी ने आहुति देकर देश और विश्व में सुख शांति की कामना की। इस यज्ञ में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। आर्य समाज निर्माण विहार के मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रीराम की महिमा और आदर्शों का वर्णन किया। आर्यजनों को बताया गया कि श्रीराम के मार्ग पर चलकर ही आधुनिक समय में हर प्रकार की तरक्की और उन्नति प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में आचार्य सुरेंद्र कुमार जी ने यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। प्रधान जी ने आज की युवा पीढ़ी से भारत को और शक्तिशाली बनाने के लिए श्रीराम के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा ही भारत की प्राचीन और महान संस्कृति को और समृद्ध बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज के मंत्री रवि बहल जी ने सभी उपस्थित आर्यजनों से शाम के समय अपने-अपने घरों पर श्रीराम के नाम का दीपक जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भूमि पूजन हो रहा है तो हमें भी इस उत्सव में दीपक जलाकर खुशी मनानी चाहिए। इस मौके पर समाजसेवी एवी जैन, वरूण बहल, देवेंद्र ग्रोवर आदि लोग मौजूद रहे।

 

Admission Open in Gurukul Mahavidhalay

MLA Thanked MDDM Committee