Sahyog Distributed Cloths to the Needy

23 Aug 2020
Delhi, India
सहयोग

दिल्ली में अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित संस्था सहयोग ने कीर्ति नगर की रेशमा कैम्प में यज्ञ किया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हो या योगेश्वर श्री कृष्ण सभी सपत्नीक दैनिक यज्ञ किया करते थे। अपने पूर्वजों की इस परम्परा का हम भी निरंतर निर्वहन कर रहें हैं। मगर समय के पलटवार ने लोगो को यज्ञ से दूर कर दिया और धर्म के ठेकेदारों ने कुछ लोगों से यज्ञ का अधिकार छीन लिया। परन्तु आर्य समाज अधिकारों से वंचित उन लोगो के बीच जाकर उनके साथ यज्ञ कर रहा है जिससे हम सभी अपनी इस पवित्र अग्नि की जोत को जलाये रख सकें। यज्ञ उपरांत सहयोग ने रेशमा कैम्प के लोगों को वस्त्र वितरित किये। सहयोग उन वंचितों की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक वस्त्र की आवश्यकता को पूरा कर रहा है। आर्य वीर दल कीर्ति नगर के आर्यवीरों ने कार्यक्रम सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

 

Gurukul Provided Essential goods to the Needy

New Building of Arya Samaj Ilot Inaugurated