Brilliant Students Honored by AS Purana Gandhi Nagar

16 Aug 2020
Uttar Pradesh, India
आर्य समाज पुराना गांधीनगर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित आर्य समाज पुराना गांधी नगर ने लगातार आठवें वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। आर्य समाज मंदिर, पुराना गांधी नगर द्वारा दयानंद वैदिक सन्यास आश्रम के सभी ब्रह्मचारियों को पूरे कोर्स की पुस्तकों प्रदान की गई। आर्य समाज पुराना गांधी नगर की ओर से पूज्य स्वामी चन्द्र वेश जी के पुण्य हाथों से विद्यार्थियों को पुस्तकें प्रदान किये गये। स्वामी जी ने आर्य समाज मंदिर गांधी नगर गाजियाबाद के कार्यों की प्रशंसा की और सभी बच्चों से पूरी लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आदेश दिया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। वहीं आर्य समाज के मंत्री वेदव्यास ने बताया कि शिक्षा के प्रसार हेतु आर्य समाज निरन्तर प्रयास करता रहेगा। इस बार अब तक  44 विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं उपहार राशि देकर सम्मानित किया गया हैं। सीबीएससी के कक्षा 12 छात्रा कुमारी वैष्णवी शर्मा ने 92% अंक प्राप्त किये। जिन्हें पुरस्कार राशि एवं बीए कोर्स की समस्त पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। शान्ति पाठ के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Arya Samaj Promotes Self Employment

74th Independence day Celebrated by Arya Samaj