Birthday Celebrations of Arya Missionary Govind Ram Swami

20 Oct 2020
India
आरय समाज गोविनद भवन

दिल्ली के पुरानी सब्जी मंडी स्थित आर्य समाज गोविन्द भवन,दयानंद वाटिका में आर्य मिशनरी गोविन्द राम स्वामी का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीएच समूह के चैयरमेन पद्मभूषण महाशय धर्मपाल जी  à¤¨à¥‡ की| इस अवसर पर आचार्य  à¤•à¥à¤‚वर पाल शास्त्री के ब्रह्मत्व में विशेष यज्ञ का आयोजन हुआ। महाशय जी ने पुराने दिनों को याद करके बताया जब वे प्रताप नगर रहा करता थे, तब अक्सर वे आर्य समाज गोविन्द भवन का मेंबर होने के नाते समाज में आया करता थे। उन्हें आर्य समाज से हमेशा नया जोश मिला। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य ने बताया कि देश विभाजन के बाद गोविन्द स्वामी जी ने यह स्थान दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा को प्रचार हेतु दिया था। आर्य समाज और बाल विद्यालय संचालित करके कल्याणकारी कार्य शुरू किये। जो आज भी हमारे प्रेरणा स्त्रोत हैं। आर्य केन्द्रीय सभा दिल्ली राज्य के महामंत्री सतीश आर्य के अपने संबोधन में कहा कि गोविन्द राम स्वामी जैसे कर्मवीरों से वैदिक धर्म को तीव्र गति मिली| लीलावती आर्य बाल विद्यालय की प्रधान अध्यापिका शशि बाला,आर्य समाज के प्रधान दीपक शर्मा,मंत्री राजेंद्र मदान एवं देवेंदर आर्य,रंधीर आर्य को महाशय जी ने अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अन्य आर्य समाजों से भी पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

 

Upnayan Sanskar of new students of Gurukul Rudrapur

Sanitation Staff Honored by Mashaal