51 Kundeey Sukh Samriddhi Yagya

16 Feb 2021
India
आरय समाज मोती नगर

दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा और मोती नगर आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ज्ञान विज्ञान की वृद्धि हेतु 51 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन आरडब्लूए पार्क में दिनांक 16/2/2021 को मनाया गया। इस महायज्ञ के ब्रह्मा पं0 दिनेश शास्त्री ने कहां कि हमारी संस्कृति का मूल यज्ञ ही है यज्ञ के करने से सुख रूपी स्वर्ग की प्राप्ति होती है अतः हमें अपने जीवन मे यज्ञ को अपनाना करना चाहिए। यज्ञ सहयोग के रूप मे यदुवीर शास्त्री जी रहे। यज्ञ के मुख्य यजमान श्रीमान अजय भाटिया अपनी धर्म पत्नी के साथ उपस्थित रहे। इस पावन पर्व पर सभी के सुख समृद्धि हेतु कामनाएं की गई। मोती नगर पंजाबी बाग क्षेत्र के कलस्टर एरिया के बच्चों ने यज्ञ में आहुतियां देकर श्रेष्ठ विचारों को धारण करते हुए वैदिक विचार धारा पर चलने का संकल्प लिया इसके उपरांत वीरों ने अपने शौर्य प्रदर्शन को दिखाते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान धर्मपाल आर्य प्रधान दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा श्री विनय आर्य महामंत्री दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा एवं शिवचरण गोयल विधायक मोती नगर क्षेत्र ने आकर के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई अतिथि के रूप में श्री आर्य सतीश चड्डा, विपिन मल्होत्रा, RWA 14 से 24 ब्लाक के प्रधान  श्री अमित जौली, उप प्रधान श्री सुनील चोपड़ा, रवि चड्डा, सुरेंद्र कोछड, माता ललिता, आचार्य आनंद शास्त्री, सुरेश टंडन, राज भारद्वाज, सुभाष नागपाल , प्रवीण वाधवा नरेंद्र बावा जने बच्चों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में ऐसा कार्यक्रम क्षेत्र में होता रहे इसके लिए सभी ने संकल्प किया सैकड़ों की संख्या में आयोजन समूह को इस वृहद यज्ञ का आयोजन बहुत ही प्रेरणादायक लगा।

 

42th Brihad Yagya

Yoga-Meditation camp