71st Varshikotsav

11 Sep 2022
India
आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी

आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी जिला बागपत का 71वां वार्षिकोत्सव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ | आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में यज्ञ के पावन अवसर पर डॉ शिवपूजन ने कहा कि हम अपनी पुरातन वैदिक संस्कृति को जाने और उस को आत्मसात करें तभी हमारा कल्याण संभव होगा | हम पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने की होड़ लगा रहे हैं, लेकिन जो हमारी उन्नत और प्राचीनतम संस्कृति है उसका ध्यान नहीं कर रहे हैं डॉक्टर शिवपूजन ने बताया कि हमारा देश हमारी संस्कृति न केवल पुरातन है बल्कि वैज्ञानिक भी है उन्होंने कहा कि हमारे देश में विदेशी आक्रांता आए और लूटपाट करके चले गए, और हमारी संस्कृति को भी बिगाड़ कर चले गए हम उनकी बिगड़ी हुई बातों को आज फैशन मान रहे हैं उसी को हम अपने बच्चों को सिखाने की कोशिश कर रहे हैं | हमारी नई पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति को अपना रही है उसी के कारण हमारा ह्रास हो रहा है। इसके अलावा विश्व विख्यात आर्य जगत के प्रसिद्ध भजनोपदेशक कुलदीप आर्य ने भजनों के माध्यम से वैदिक संस्कृति का दर्शन कराया। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन दोपहर की सभा में श्री विनय आर्य जी महामंत्री दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा ने अपने प्रवचन में बताया कि हमे अपने चिंतन को बदलना होगा तथा स्वयं के लिए नए लक्ष्य निर्धारित कर उनको आज की नई समस्याओं का समाधान करने में तन मन धन से जुड़ना होगा तभी आर्य जाति और ये राष्ट्र सुरक्षित रह सकता हैं। कार्यक्रम के यज्ञ में प्रतिदिन चार चार यज्ञमान सपत्नीक बने कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल, मंत्री मनोज कुमार शिक्षक, कोषाध्यक्ष मनीष जिंदल, उप प्रधान श्रीपाल आर्य, संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता, पूर्व मंत्री संदीप आर्य, सुनील कुमार, शिवम आर्य, आनन्द जिंदल, हेमकांत आर्य, पवन शर्मा, सतीश आर्य, उत्कर्ष आर्य, शौर्य आर्य व क्षेत्र के गण मान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर  स्वागत अध्यक्ष श्री अभिमन्यु गुप्ता ने सभी भजनोपदेशको व उपदेशकों का  पटका पहना कर सम्मानित किया।

 

36th Ved Parchar Saptah

Ved Prachar Saptah v Shravani Parv