144th Varshikotsav

28 Mar 2023
India
आर्य समाज मण्डी बॉस मुरादाबाद

26 मार्च 2023 को आर्य समाज मंडी बांस मुरादाबाद में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वीं जन्म जयंती और 144 वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस शुभ अवसर पर चतुर्वेद पारायण महायज्ञ, भक्ति संगीत एवं वेद प्रवचन से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महायज्ञ के ब्रह्मा आर्य जगत के उच्च कोटि के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से दुख एवं दरिद्रता का नाश होता है। यज्ञ से उत्तम विचारों का जन्म होता है। यज्ञ करने वालों के घर अत्यंत मनोहर धन-धान्य से परिपूर्ण होते हैं, यज्ञ मानव को निरोगी और दान शील बनाता है सूक्ति परख वाक्य में संबोधित करते हुए कहा कि "खाया हुआ अपना नहीं होता अपितु पचाया हुआ अपना होता है इसी प्रकार कमाया हुआ धन अपना नहीं होता अपितु परोपकार में लगाया हुआ धन अपना होता है।" इसके बाद उच्च कोटि के वैदिक भजनोपदेशक श्रीमान देवेंद्र दत्त सत्यार्थी ने महर्षि देव दयानंद के जीवन के अनेकों परोपकारों को भजनों में पिरों कर सुनाया। ईश्वर भक्ति से परिपूर्ण सुंदर भजनों को सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। आपने सुखी रहने के 3 उपाय बताएं- प्रिय भाषण, परोपकार और सत्संग। कार्यक्रम का सुन्दर  संचालन मंत्री और योग विशषज्ञ मनोज रस्तोगी जी ने किया। आपने बताया कि महर्षि देव दयानंद सच्चे देशभक्त, स्वदेश भक्त, धर्म धुरंधर, वेदों के ज्ञाता, महान समाज सुधारक, सत्यार्थ प्रकाश रूपी ब्रह्मास्त्र देने वाले महान सन्यासी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अभय सोती ने की। गुरुकुल पाणिनी वाराणसी की आचार्य अनुपमा आर्य ने ने भजनों और वेद मंत्रों का पाठ किया। संस्था के प्रधान निर्मल आर्य ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रुप से नवनीत रस्तोगी, अजब सिंह, चंद्रकिरण आर्य, प्रीता आर्य अखिलेश रस्तोगी, विनीत रस्तोगी आर्य संदीप त्रिवेदी, अतुल गुप्ता रमेश आर्य, ऋषि पाल सिंह, विनोद गुप्ता, आदर्श गुप्ता, डा.राम मुनि, पीयूष रस्तोगी, गायत्री गुप्ता सुमन रस्तोगी, रश्मि रस्तोगी, रीतु रस्तोगी, कल्पना शंकर, साधना आर्य, नलनी आर्य, कुसुम आर्य, राजेंद्र स्वरूप बिसारिया,  मयंक गुप्ता, संतोष गुप्ता, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, डॉली खन्ना, पूनम रस्तोगी, मथुरा प्रसाद आर्य, गायत्री आर्य, विजय नंदन, चित्रा रस्तोगी सजल रस्तोगी आदि उपस्थित रहें।

 

Gayatri Mahayajya

40th Varshikotsav