Shri Ram Katha

22 Apr 2023
India
आर्य समाज पटियाला

आर्य समाज पटियाला द्वारा आयोजित संगीतमय श्री राम कथा व् सामवेद पारायण यज्ञ का भव्य समापन आर्य समाज मंदिर पटियाला में चल रहे सात दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ व् श्री राम कथा के संगीतमय कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। जिसमे शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने यज्ञ के ब्रह्मा पंडित गजेंदर शास्त्री के सानिध्य सामवेद के मंत्रों के साथ यज्ञ में पूर्ण आहुति अर्पित की गयी। पंडित गजेंदर शास्त्री ने सामवेद के मंत्रों की व्याख्या की तथा बताया कि सामवेद के दुआरा ईश्वर की उपासना करके धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, पुरूषार्थ, चतुष्टय प्राप्त कर सकते हैं। आज के मुख्य यज्ञमान डॉ. सुनील आर्य, डॉ. संजय सिंगला सहित प्रधान राजकुमार सिंगला, डॉ. ओम देव आर्य, जतिंदर शर्मा, हर्षा वधवा, कर्नल आनंद, मोहन सेठी, परवीन चौधरी, बैजनाथ पल इतियादी लोगों ने यज्ञ की पूर्णाहुति की। पूर्णाहुति के पश्चात् संगीतमय श्री राम कथा व् भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। पंडित उपेन्द्र आर्य ने सुमधुर भजनों के दुआरा सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया व् पूरा समय हॉल तालियों की गढ़गढ़ाहट से गूंजता रहा। दिल्ली से पधारे आचार्य शिवपूजन शास्त्री ने अपने व्यक्तव्य से संविधान शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि संविधान में धान शब्द आता है। जिसका अर्थ इसे उगने वाले अर्थात किसान है। किसान का अर्थ अन्न दाता है जिसके बिना कोई देश नही चल सकता। आगे उन्होंने कहा कि जब भी बच्चों को विद्यालय से अवकाश प्राप्त हो तो बच्चों को गाँव ले जाकर खेती करानी चाहिए ताकि उनको अन्न व् खेती की महत्ता समझ आए। सप्ताह भर चले श्री राम कथा के संगीतमय कार्यक्रम व् सामवेद परायण यज्ञ में अनेक आचार्यों जिसमे चंडीगढ़ से पंडित उपेंदर आर्य, पंडित राकेश मोहन शास्त्री, पंचकुला से आचार्य वैदिक शास्त्री, दिल्ली से आचार्य डॉ. शिवपूजन शास्त्री ने अपने उद्बोधनों से सभी को बांध कर रखा। इस साप्ताहिक कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ती - डीऐवी पब्लिक स्कूल पटियाला के प्रिंसिपल विवेक तिवारी, आर्य कन्या सीनियर स्कूल के प्रिंसिपल संतोष गोयल अपने अध्यापिकाओं व् बच्चों के साथ तथा विभिन आर्य समाजों से श्री यशपाल सिंगला समाना, लब कुमार सूद सरहिन्दू, अमित शास्त्री नाभा,  ब्रहमदत शास्त्री राजपुरा, और अनेक आर्य समाजों से पदाधिकारी, पतंजलि से राजेश कॉल, बी के वर्मा, रमण वर्मा, अरनौली से चरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। एस आर प्रभाकर पूर्व प्रिंसिपल डी.ए वी स्कूल, पटियाला व्  चांद राम आर्य अजमेर का व्याख्यान हुआ। मंच का संचालन बिजेंदर शास्त्री ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर माननीय प्रधान राज कुमार सिंगला ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी दान दाताओं व् उपस्तिथ लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों को साधुवाद दिया और कहा की भविष्य में भी सभी ऐसे ही आर्य समाज की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में ऋषि लंगर की सेवा का आयोजन डॉ संजय सिंगला (ओम्निया अस्पताल पटियाला) दुआरा किया गया।

 

Saral Adhyatmik Shivir

Mahatma Hansraj Janm Smriti Samaroh