Online Mokshda Gayatri Yajya

04 Oct 2020
Delhi, India
आरय समाज अशोक विहार फेज १

4 अक्टूबर को दिल्ली स्थित आर्य समाज अशोक विहार फेज़-1 ने ऑनलाइन माध्यम द्वारा मोक्षदा गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धेय स्वामी शांतानंद जी और दर्शनाचार्या एवं कवयित्री विमलेश बंसल जी के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंडित सतीश चंद्र जी के ब्रह्मत्व में गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुआ। भारत के अनेक राज्यों सहित न्यूजीलैंड, यूएसए आदि से आर्यजनों ने कार्यक्रम से जुड़े। गायत्री से मोक्ष की ओर विषय पर स्वामी शान्तानन्द सरस्वती जी के प्रेरक प्रवचन एवं दर्शनाचार्या विमलेश बंसल जी के प्रेरक काव्य पाठ से आर्यजनों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में भजनोपदेशिका कविता आर्या के सुमधुर भजन की प्रस्तुति से आनंद उठाया। आर्य समाज के प्रधान प्रेम सचदेवा जी, मंत्री जीवन लाल जी और हरीश सचदेवा जी ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

 

Food Day Organized in Mauritius

Birthday Celebration in Kota