Veer Parva Celebrated on Vijayadashami

25 Oct 2020
India
आर्य वीर दल सुनपेड़

हरियाणा के आर्य वीर दल फरीदाबाद शाखा सुनपेड द्वारा प्रतिवर्ष की तरह विजयादशमी के उपलक्ष्य में वीर पर्व का आयोजन किया गया। सार्वदेशिक आर्य वीर दल के अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी देवव्रत सरस्वती जी के मार्गदर्शन में वीर पर्व का सफल आयोजन हुआ। यज्ञ ब्रह्मा के रूप में आर्य समाज सुनपेड़ के प्रधान हरवीर आर्य ने यज्ञ कराया।  à¤¨à¥‡à¤¹à¤¾ आर्य और धर्मेन्द्र जिज्ञासु यजमान बने।  à¤¸à¤¾à¤°à¥à¤µà¤¦à¥‡à¤¶à¤¿à¤• आर्य वीर दल के अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी देवव्रत सरस्वती ने अपने उद्वबोधन में कहा कि विजयादशमी का अर्थ अपनी पांच कर्मेन्द्रियों तथा पांच ज्ञानेन्द्रिय पर विजय प्राप्त करना है। प्रत्येक बच्चे या युवक को प्रतिदिन व्यायाम अवश्य करना चाहिए। शाखा का प्रारंभ ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय प्रार्थना से तथा समापन संन्धया से करना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने है, तो सत्य का रास्ता अपनाओ। कार्यक्रम में महाशय ईश्वर सिंह आर्य और युवा गायक कृष्ण ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।  à¤‡à¤¸ मौके पर आर्य वीर दल फरीदाबाद के मंत्री धर्मेन्द्र जिज्ञासु द्वारा लिखित पुस्तक समाज के प्रहरी नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शान्ति पाठ के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।

 

Yagyopavit Sanskar of New Students

Ved Prachar Program in Jahangir Puri